नोएडा: ESIC अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त चेतावनी

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल में व्यवस्थाओं की ली समीक्षा। मरीजों से सीधे बातचीत कर जाना हाल, सुधार के दिए सख्त निर्देश। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की दी चेतावनी।

Up news: गौतमबुद्धनगर में श्रमिकों की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर प्रशासन अब एक्शन मोड में नजर आ रहा है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी मेधा रूपम ने नोएडा के सेक्टर-24 स्थित ESIC अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इलाज की गुणवत्ता पर डीएम सख्त

निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने साफ कहा कि मरीजों को मिलने वाले इलाज की गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। दवाओं की उपलब्धता, डॉक्टरों की मौजूदगी और इमरजेंसी सेवाओं को लेकर भी उन्होंने जरूरी निर्देश दिए।

Up news: अस्पताल में घूमकर खुद लिया हाल

डीएम मेधा रूपम ने सिर्फ बैठक ही नहीं की, बल्कि अस्पताल के अलग-अलग विभागों ओपीडी, इमरजेंसी, दवा काउंटर, लैब और कैंटीन का खुद निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से सीधे बात कर उनकी समस्याएं भी जानीं।

Up news: समय पर इलाज, कोई लापरवाही नहीं

डीएम ने अधिकारियों को दो टूक कहा कि श्रमिकों को समय पर और बेहतर इलाज मिलना हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। डॉक्टरों की उपलब्धता, मेडिकल उपकरणों की स्थिति और दवाओं की सप्लाई पर खास ध्यान देने को कहा गया। साथ ही कैंटीन के खाने की गुणवत्ता और पैकेज्ड फूड की एक्सपायरी डेट पर भी नजर रखने के निर्देश दिए गए।

गड़बड़ी मिली तो सीधी कार्रवाई

डीएम ने साफ चेतावनी दी कि अगर कहीं भी लापरवाही या उदासीनता सामने आई, तो जिम्मेदार अधिकारियों और स्टाफ पर सीधा एक्शन लिया जाएगा।

ये अधिकारी रहे मौजूद

Up news: इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार, ESIC निदेशक हरमन कौर, एसीएमओ चंदन सोनी सहित कई अधिकारी और वरिष्ठ डॉक्टर मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़ें: पंजाब को सेमीकंडक्टर हब बनाने की तैयारी: भगवंत मान ने NXP को मोहाली में R&D सेंटर के लिए दिया न्योता

Related Articles

Back to top button