पहलगाम आतंकी हमला: पहचान पूछकर मारी गई गोलियां, 3 पाकिस्तानी आतंकियों की तलाश में चला बड़ा ऑपरेशन

पहलगाम आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया। निर्दोष पर्यटकों को पहचान के आधार पर बनाया गया निशाना। अब देश को इंतजार है, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का।


Jk news:
22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन इलाके में हुआ आतंकी हमला पूरे देश को झकझोर गया। इस हमले में निर्दोष पर्यटकों को उनकी पहचान के आधार पर निशाना बनाया गया, जिसने देशभर में गहरा आक्रोश और दुख पैदा कर दिया। यह सिर्फ एक आतंकी वारदात नहीं थी, बल्कि सुरक्षा एजेंसियों के लिए खुली चुनौती थी, दोषियों को हर हाल में पकड़ना और उन्हें सजा दिलाना।

 हमले के तुरंत बाद एक्शन

हमले के कुछ ही घंटों के भीतर भारतीय सेना और सुरक्षाबल मौके पर पहुंच गए। इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया और घटनास्थल से जुड़े हर छोटे-बड़े सुराग को खंगाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और एक सेना अधिकारी की शुरुआती जानकारी के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि इस हमले में तीन पाकिस्तानी आतंकी शामिल थे।

Jk news: कौन हैं हमले के पीछे?

जांच में जिन तीन आतंकियों के नाम सामने आए, वे हैं: सुलेमान शाह, हमजा अफगानी, जिब्रान भाई, बताया जा रहा है कि ये तीनों आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए हैं।

Jk news: कैसे शुरू हुआ बड़ा ऑपरेशन?

हमले के बाद सुरक्षाबलों ने एक बड़ा और रणनीतिक काउंटर-टेरर ऑपरेशन लॉन्च किया। सबसे पहले उन सभी संभावित रास्तों को सील किया गया, जिनसे आतंकी भाग सकते थे, ताकि उन्हें घाटी से बाहर निकलने का मौका न मिले। खुफिया एजेंसियों ने HUMINT (मानव खुफिया) और TECHINT (तकनीकी निगरानी) के जरिए लगातार इनपुट जुटाए, जिससे ऑपरेशन को सटीक दिशा मिलती रही।

 जंगल और पहाड़ों में छिपे आतंकी

जांच के दौरान पता चला कि आतंकी दक्षिण कश्मीर के ऊंचे और दुर्गम इलाकों हापटनार, बुगमार और त्राल की ओर बढ़ रहे हैं। आशंका जताई गई कि वे दाछीगाम के घने जंगलों में शरण ले सकते हैं। यह इलाका घने जंगलों और पहाड़ियों से घिरा है, जहां छिपना आसान होता है, लेकिन ऑपरेशन चलाना बेहद चुनौतीपूर्ण।

लंबा चला ऑपरेशन

Jk news: कुल मिलाकर, इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने तेजी और सटीक रणनीति के साथ बड़ा ऑपरेशन शुरू किया, जो लंबे समय तक चला। आतंकियों की तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन और निगरानी जारी रही।

 

 

यह भी पढ़ें: पंजाब को सेमीकंडक्टर हब बनाने की तैयारी: भगवंत मान ने NXP को मोहाली में R&D सेंटर के लिए दिया न्योता

 

Related Articles

Back to top button