उधमपुर बस हादसा: खाई में गिरी बस, 15 मौतों की आशंका, कई यात्री गंभीर

रामनगर से उधमपुर जा रही बस हादसे का शिकार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया प्रशासन अलर्ट, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

 

Jammu accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रामनगर-कघोट इलाके में एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हादसे में करीब 15 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

 

अचानक अनियंत्रित हुई बस

जानकारी के अनुसार बस रामनगर से उधमपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में बस का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे।

 

Jammu accident: मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गया। राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, वहीं गंभीर रूप से घायलों को एयरलिफ्ट करने की तैयारी भी की जा रही है।

Jammu accident: Dr. Jitendra Singh ने दी अपडेट

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस घटना की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि उधमपुर के डीसी से बात हुई है और प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। साथ ही हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

 

हालात पर नजर, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

Jammu accident: फिलहाल प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। अभी तक मृतकों की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि आंकड़ा बढ़ सकता है। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

 

यह भी पढ़ें: कांगड़ा में सनसनीखेज वारदात: टैक्सी चालक पर जानलेवा हमला, जंगल में फेंका गया

Related Articles

Back to top button