UP IAS Transfer: 40 अफसरों का बड़ा फेरबदल, 15 जिलों में नए DM

UP में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 40 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर 15 जिलों में नए DM की तैनाती, कई अहम पदों पर फेरबदल सरकार का फोकस प्रशासन को तेज और प्रभावी बनाना

Up news: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने 40 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं, जिसमें 15 जिलों के जिलाधिकारी (DM) बदल दिए गए हैं। यह बदलाव प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत और तेज बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

 

इन जिलों को मिले नए DM

जारी सूची के अनुसार गौरांग राठी को झांसी, इंद्रजीत सिंह को सुलतानपुर और कृतिका शर्मा को बुलंदशहर का डीएम बनाया गया है। अन्नपूर्णा गर्ग को श्रावस्ती और आलोक यादव को शामली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर, नितिन गौड़ को अमरोहा, अभिषेक गोयल को हमीरपुर और निधि गुप्ता वत्स को फतेहपुर का डीएम बनाया गया है। रायबरेली में हर्षिता माथुर को तैनात किया गया है।

 

Up news: आगरा समेत कई अहम जिलों में बदलाव

सरकार ने उन्नाव में घनश्याम मीणा, लखीमपुर खीरी में अंजनी कुमार सिंह और मैनपुरी में इंद्रजीत त्रिपाठी को नई जिम्मेदारी दी है। मनीष बंसल को आगरा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि औरैया में बृजेश कुमार को पोस्टिंग दी गई है।

Up news:  सिर्फ जिलाधिकारी नहीं, बड़े पदों पर भी फेरबदल

इस ट्रांसफर में कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों को विशेष सचिव, प्रबंध निदेशक और मंडलायुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्त किया गया है। इससे साफ है कि सरकार प्रशासनिक ढांचे को पूरी तरह से री-ऑर्गनाइज करने की दिशा में काम कर रही है।

 

तुरंत जॉइनिंग के निर्देश

Up news: सरकार की ओर से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पोस्टिंग पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि इस फैसले से शासन-प्रशासन की कार्यक्षमता में तेजी आएगी।

 

यह भी पढ़ें: कांगड़ा में सनसनीखेज वारदात: टैक्सी चालक पर जानलेवा हमला, जंगल में फेंका गया

Related Articles

Back to top button