CBSE 10वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें आसानी से चेक
CBSE 10वीं का रिजल्ट जारी, छात्रों का इंतजार खत्म ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऐसे करें आसान स्टेप्स में चेक रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स से तुरंत डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

CBSE result: CBSE बोर्ड की 10वीं परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का इंतज़ार अब खत्म हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने क्लास 10 का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने जरूरी क्रेडेंशियल्स जैसे रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन की जरूरत होगी।
CBSE result: ऐसे करें CBSE 10वीं का रिजल्ट चेक
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर “CBSE Class 10 Result” लिंक पर क्लिक करें। अब मांगी गई जानकारी (रोल नंबर, स्कूल नंबर आदि) भरें। जानकारी सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
अपना रिजल्ट ध्यान से चेक करें।
CBSE result: भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
यह भी पढ़ें: एयर इंडिया को 220 अरब का झटका: उम्मीदों से कहीं ज्यादा घाटे ने बढ़ाई चिंता



