गुजरात में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने तीर्थयात्रियों को कुचला, 7 की मौत

पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत 500 तीर्थयात्रियों का समूह था, बहुचराजी मंदिर जा रहे थे आरोपी ट्रक चालक हिरासत में, पुलिस जांच जारी

Gujrat news: गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में रविवार देर रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे तीर्थयात्रियों को कुचल दिया। इस हादसे में कुल सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें छह श्रद्धालु और एक ट्रक ड्राइवर शामिल है। कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

कैसे हुआ हादसा?

यह घटना लखतर-विरमगाम हाईवे पर रात करीब 1:30 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, राजकोट से करीब 500 तीर्थयात्रियों का एक समूह बहुचराजी मंदिर के दर्शन के लिए पैदल यात्रा कर रहा था। सभी लोग लखतर तालुका के भास्करपारा गांव के पास सड़क किनारे आगे बढ़ रहे थे, तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

Gujrat news: मौके पर मची चीख-पुकार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में चार महिलाएं भी शामिल हैं, जिससे घटना और भी दुखद हो गई है।

Gujrat news: घायलों का इलाज जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे के समय तीर्थयात्री सड़क किनारे खड़े एक डंपर को पार करने की कोशिश कर रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। हादसे में चार अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे राजकोट रेफर किया गया है।

आरोपी चालक हिरासत में

घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उसकी पहचान आदित्य उगानिया के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राष्ट्रपति ने जताया शोक

Gujrat news: इस दर्दनाक हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

 

यह भी पढ़ें: कल्याण सड़क हादसा: डंपर-इको की टक्कर में 11 की मौत, ओवरलोडिंग और अधूरे पुल पर उठे सवाल

Related Articles

Back to top button