8 दशक, 12,000 गाने और 20 भाषाएं, आशा भोसले की आवाज़ का बेमिसाल सफर
मुंबई के Breach Candy Hospital में ली आखिरी सांस, 8 दशक तक किया संगीत पर राज 12,000 से ज्यादा गानों से रचा इतिहास, Guinness World Records में भी दर्ज है नाम 20 से अधिक भाषाओं में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरकर बनीं सदाबहार गायिका

Entertainment: भारतीय सिनेमा के संगीत में आशा भोसले का स्थान हमेशा अलग और बेहद खास रहा है। अपनी आवाज़ की अदाकारी से करोड़ों दिलों में जगह बनाने वाली ‘आशा ताई’ अब हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में मुंबई के Breach Candy Hospital में उन्होंने आखिरी सांस ली, जिससे पूरे संगीत जगत में शोक की लहर है। भारतीय संगीत जगत में जब भी बहुमुखी प्रतिभा की बात होती है, तो सबसे पहला नाम आशा भोसले का ही लिया जाता है। अपने लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने इतने गाने गाए कि यह संख्या किसी को भी हैरान कर सकती है। आधिकारिक आंकड़ों और संगीत विशेषज्ञों के मुताबिक, उन्होंने 12,000 से ज्यादा गानों को अपनी आवाज़ दी है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।
Entertainment: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज नाम
साल 2011 में Guinness World Records ने उन्हें ‘Most Recorded Artist’ के तौर पर मान्यता दी थी। उस समय तक उनके खाते में 11,000 से ज्यादा गाने दर्ज थे, जिनमें सोलो, डुएट और कोरस शामिल हैं। हालांकि, संगीत जानकारों का मानना है कि क्षेत्रीय भाषाओं और गैर-फिल्मी गीतों को जोड़ने पर यह आंकड़ा और भी ज्यादा हो सकता है।
20 से ज्यादा भाषाओं में बिखेरा जादू
Entertainment: आशा भोसले की सबसे बड़ी खासियत उनकी बहुभाषी गायकी रही है। उन्होंने सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, भोजपुरी, तमिल, तेलुगु के साथ-साथ अंग्रेजी और रूसी जैसी 20 से अधिक भाषाओं में गाने गाए। साल 1943 में मराठी फिल्म माझा बाळ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली आशा जी ने करीब सात दशकों तक संगीत की दुनिया पर राज किया।
यह भी पढ़ें: संगीत जगत को बड़ा झटका: आशा भोसले का निधन, 8 दशकों की विरासत छोड़ गईं पीछे



