संगीत जगत को बड़ा झटका: आशा भोसले का निधन, 8 दशकों की विरासत छोड़ गईं पीछे
दादर शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार करीब 12 हजार गानों से रचा इतिहास संगीत की दुनिया में अपूरणीय क्षति

Entertainment: भारतीय संगीत जगत के लिए साल 2026 एक बड़ी क्षति लेकर आया है। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है, जिससे फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उन्होंने करीब 8 दशकों तक अपनी आवाज़ से देश-विदेश में पहचान बनाई। हाल ही में नरेंद्र मोदी ने भी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे दादर के शिवाजी पार्क श्मशान भूमि में किया जाएगा।
82 साल का लंबा करियर, 12 हजार से ज्यादा गाने
आशा भोसले ने छोटी उम्र से ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था। महज 10 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला मराठी गाना रिकॉर्ड किया था। अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के नक्शेकदम पर चलते हुए उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। करीब 82 साल के करियर में उन्होंने 12 हजार से ज्यादा गाने गाए और हर दौर में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा। उनके अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था।
Entertainment: ओ.पी. नैय्यर और आर.डी. बर्मन के साथ खास रिश्ता
आशा भोसले की जोड़ी मशहूर संगीतकार ओ पी नैय्यर के साथ काफी हिट रही। दोनों ने कई यादगार गानों में साथ काम किया। इसके अलावा आर डी बर्मन के साथ भी उनका संगीत और निजी रिश्ता बेहद खास रहा। उनके गाए गीत जैसे ‘दम मारो दम’, ‘परदे में रहने दो’, ‘मेरा कुछ सामान’ आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसे हुए हैं।
निजी जिंदगी में उतार-चढ़ाव
Entertainment: जहां आशा भोसले का प्रोफेशनल करियर बेहद शानदार रहा, वहीं उनकी निजी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए। उन्होंने पहली शादी गणपतराव भोसले से साल 1949 में की थी, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। इसके बाद उन्होंने संगीतकार आर.डी. बर्मन से शादी की। आशा भोसले के निधन से संगीत जगत में एक ऐसा खालीपन आ गया है, जिसे भर पाना शायद कभी संभव नहीं होगा।
यह भी पढ़ें: इस्लामाबाद में 21 घंटे चली वार्ता बेनतीजा, पाकिस्तान की ‘डिप्लोमैटिक प्लानिंग’ पर सवाल



