दिल्ली-एनसीआर में कुकिंग गैस का बड़ा बदलाव: अब हर जगह पहुंचेगी पाइप्ड गैस

PNG कनेक्शन देने की रफ्तार 3 गुना बढ़ी फास्ट-फूड आउटलेट और पुलिस स्टेशन भी होंगे कनेक्ट LPG पर निर्भरता कम करने की बड़ी तैयारी

Lpg shortage: दिल्ली-एनसीआर में अब कुकिंग गैस का तरीका तेजी से बदलने जा रहा है। लोगों की LPG सिलेंडर पर निर्भरता कम करने के लिए इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के बड़े विस्तार की योजना तैयार की है। खास बात यह है कि अब PNG सिर्फ घरों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पुलिस स्टेशन, फास्ट-फूड आउटलेट और कई कमर्शियल जगहों तक भी पहुंचाई जाएगी।

 

PNG कनेक्शन देने की रफ्तार तेज

IGL के मुताबिक, पहले जहां रोजाना 600-700 PNG कनेक्शन दिए जाते थे, अब यह संख्या बढ़कर 2100-2200 हो गई है। कंपनी का लक्ष्य इसे और बढ़ाकर 5,000 कनेक्शन प्रतिदिन तक पहुंचाना है। अगले 90 दिनों में करीब 4.85 लाख नए कनेक्शन देने की तैयारी की जा रही है, जिससे नेटवर्क और मजबूत होगा।

 

Lpg shortage: फास्ट-फूड आउटलेट्स पर फोकस

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के चलते LPG सप्लाई पर असर पड़ा है। इसी को देखते हुए IGL अब फास्ट-फूड चेन को तेजी से PNG से जोड़ रहा है। कंपनी अब तक 100 से ज्यादा आउटलेट्स को जोड़ चुकी है और करीब 100 पर काम जारी है। कुल 400 आउटलेट्स को PNG नेटवर्क में लाने का लक्ष्य रखा गया है।

Lpg shortage: पुलिस स्टेशनों तक पहुंचेगी गैस

दिल्ली के सभी पुलिस स्टेशनों को भी PNG से जोड़ने की योजना है। इससे कैंटीन और किचन में सिलेंडर खत्म होने जैसी समस्या खत्म होगी और काम बिना किसी रुकावट के चलता रहेगा।

 

कनॉट प्लेस में शुरू हुआ काम

काफी समय से परमिशन न मिलने की वजह से कनॉट प्लेस जैसे प्रमुख इलाके PNG से वंचित थे। लेकिन अब नियमों में ढील मिलने के बाद यहां भी पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है।

 

LPG पर निर्भरता कम करने की कोशिश

भारत में LPG का बड़ा हिस्सा आयात होता है, जिसमें ज्यादातर सप्लाई खाड़ी देशों से आती है। हाल ही में वेस्ट एशिया संकट के कारण सप्लाई प्रभावित हुई, जिसके बाद सरकार ने PNG को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। कुछ इलाकों में तो लोगों को PNG अपनाने के लिए LPG कनेक्शन छोड़ने तक की सलाह दी जा रही है।

 

मजबूत नेटवर्क और इंफ्रास्ट्रक्चर

IGL के पास दिल्ली-एनसीआर समेत कई शहरों में 28,000 किलोमीटर से ज्यादा लंबा पाइपलाइन नेटवर्क है। कंपनी अब तक 30 लाख से ज्यादा घरों को PNG से जोड़ चुकी है और 950 से ज्यादा CNG स्टेशनों के जरिए करीब 21 लाख वाहनों को ईंधन दे रही है।

आगे की योजना

Lpg shortage: कंपनी का लक्ष्य ऐसे इलाके तैयार करना है जहां 100% PNG कनेक्टिविटी हो और LPG की जरूरत पूरी तरह खत्म हो जाए। दिल्ली के कुछ इलाकों में यह मॉडल पहले ही लागू किया जा चुका है और आगे इसे बड़े स्तर पर बढ़ाने की तैयारी है।

 

यह भी पढ़ें: संगीत जगत को बड़ा झटका: आशा भोसले का निधन, 8 दशकों की विरासत छोड़ गईं पीछे

Related Articles

Back to top button