चारधाम यात्रा 2026: अब और सुरक्षित, स्वच्छ और हाईटेक होगी यात्रा
चारधाम यात्रा 2026 होगी पहले से ज्यादा सुरक्षित और हाईटेक श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाओं पर सरकार का फोकस AI निगरानी, ग्रीन मिशन और सख्त नियमों से बदलेगा अनुभव

Uttarakhand news: उत्तराखंड में होने वाली चारधाम यात्रा 2026 को इस बार पहले से ज्यादा बेहतर और व्यवस्थित बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ कहा है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा को सिर्फ एक व्यवस्था नहीं, बल्कि जिम्मेदारी की तरह लिया जाए, ताकि देश-विदेश से आने वाले लोगों को अच्छा अनुभव मिल सके।
ग्रीन और क्लीन यात्रा पर जोर
इस बार यात्रा को पूरी तरह साफ-सुथरा रखने के लिए खास ध्यान दिया जा रहा है। रास्तों में जगह-जगह प्लास्टिक कलेक्शन बॉक्स लगाए जाएंगे और प्लास्टिक के इस्तेमाल पर सख्ती होगी। सरकार चाहती है कि यह अभियान सिर्फ प्रशासन तक सीमित न रहे, बल्कि आम लोग, युवा और संस्थाएं भी इसमें भाग लें।
Uttarakhand news: हेली सेवाओं में संवेदनशीलता जरूरी
मुख्यमंत्री ने हेली सेवाओं को लेकर भी सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसमें सिर्फ कमाई नहीं, बल्कि मानवता को प्राथमिकता दी जाए। हेलीकॉप्टर की नियमित जांच, ओवरलोडिंग से बचाव और यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
Uttarakhand news: स्वास्थ्य और सुविधाओं में बड़ा सुधार
यात्रा मार्गों पर मेडिकल सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। जरूरत पड़ने पर अस्थायी अस्पताल भी बनाए जाएंगे। खास बात ये है कि इस बार जानवरों के लिए भी पशु चिकित्सालयों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा पीने के पानी, शौचालय और रुकने की व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जाएगा।
AI और डिजिटल सिस्टम से निगरानी
इस बार यात्रा पूरी तरह टेक्नोलॉजी से लैस होगी। CCTV कैमरों के साथ AI आधारित निगरानी सिस्टम लगाया जाएगा। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए स्लॉट सिस्टम और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को और आसान बनाया जाएगा।
24 घंटे तैयार रहेंगी बचाव टीमें
आपदा से निपटने के लिए SDRF और NDRF की टीमें 24 घंटे अलर्ट रहेंगी। हर संवेदनशील जगह पर पहले से तैयारी की जाएगी और कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी होगी।
ओवररेटिंग पर सख्ती
Uttarakhand news: यात्रा के दौरान दुकानदारों को मनमानी कीमत वसूलने की इजाजत नहीं होगी। सभी दुकानों पर रेट लिस्ट लगाना जरूरी होगा और नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: शुक्रवार को शेयर बाजार में जबरदस्त वापसी, निवेशकों के चेहरे खिले



