दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर फिर हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में 2 की मौत

एक्सप्रेसवे पर लगातार दूसरे दिन बड़ा हादसा ट्रकों की भिड़ंत में दो की मौत, तीन घायल शुरू होने से पहले ही सड़क बनी हादसों का केंद्र

Highway accident: दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड एक्सप्रेसवे पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तर प्रदेश के बागपत में लगातार दूसरे दिन एक और बड़ा एक्सीडेंट हो गया, जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कैसे हुआ हादसा

यह हादसा बागपत के डूंडाहेड़ा के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, ट्रक चालक गुरुग्राम में ईंट उतारकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि एक ट्रक का आगे का हिस्सा पूरी तरह टूटकर अलग हो गया।

Highway accident: दो लोगों की मौके पर मौत

हादसे में आरिफ (पुत्र नत्थू) और मुनफीद (पुत्र इदरीश) की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल आसिफ को प्राथमिक इलाज के बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अन्य दो घायल शमशाद और समीम को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

लगातार बढ़ रहे हैं हादसे

Highway accident: गौर करने वाली बात यह है कि एक दिन पहले भी इसी एक्सप्रेसवे पर बागपत के मवीकला के पास एक कार डिवाइडर से टकरा गई थी, जिसमें दो इंजीनियर दोस्तों की जान चली गई थी। अभी यह एक्सप्रेसवे पूरी तरह शुरू भी नहीं हुआ है, लेकिन हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो चिंता का विषय बनता जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: IAS अनुराग यादव की CEC से बहस, बंगाल चुनाव पर्यवेक्षक पद से हटाए गए

Related Articles

Back to top button