दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 अधिकारियों के तबादले
प्रशासनिक सर्जरी से सिस्टम में तेजी 33 अधिकारियों के ट्रांसफर से बढ़ेगी कार्यक्षमता एलजी ऑफिस से लेकर जेल प्रशासन तक बदलाव

Delhi news: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने बुधवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए 33 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। इस सूची में आईएएस और डैनिक्स अधिकारी शामिल हैं। सरकार का कहना है कि यह बदलाव प्रशासनिक कामकाज को बेहतर बनाने के लिए किया गया है। खास बात यह है कि इनमें पांच अधिकारी ऐसे भी थे, जो लंबे समय से नई पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे।
सीनियर अफसरों को अहम जिम्मेदारी
सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रशांत गोयल को फूड और सिविल सप्लाई विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, डॉ. नरेंद्र कुमार को नया फाइनेंस कमिश्नर बनाया गया है। इसके अलावा सौम्या सौरभ को उत्तर-पश्चिम जिले का डीएम नियुक्त किया गया है।
Delhi news: एलजी ऑफिस में भी बदलाव
इस फेरबदल में उपराज्यपाल कार्यालय में भी बदलाव देखने को मिला है। सोनिका सिंह को एलजी की स्पेशल सेक्रेट्री और प्राइवेट सेक्रेट्री बनाया गया है। इससे पहले वह डीडीए में कमिश्नर के पद पर तैनात थीं।
Delhi news: कई विभागों में नए चेहरे
नवलेंद्र कुमार को जीएसटी विभाग से हटाकर सोशल वेलफेयर विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बनाया गया है। वहीं, हर्षित जैन को विधानसभा सचिवालय से शिक्षा विभाग में जॉइंट डायरेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें 2027 की जनगणना से जुड़े अहम फैसलों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
बाकी अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी
Delhi news: मंगल सैन और ओम प्रकाश सैनी को भी नई पोस्टिंग दी गई है। मंगल सैन को सेंट्रल जेल का सुपरिटेंडेंट बनाया गया है, जबकि ओम प्रकाश सैनी को डीएसएसएसबी में उपसचिव की जिम्मेदारी मिली है। यह पूरा प्रशासनिक फेरबदल सरकार की कार्यक्षमता बढ़ाने और विभागों में बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: होर्मुज संकट के बीच भारत पहुंचा एलपीजी टैंकर, 15,400 टन गैस से मिलेगी राहत



