देहरादून में “ऑपरेशन प्रहार” के बीच हुड़दंग, पुलिस को कुचलने की कोशिश
Police को खुली चुनौती Drunk youths का हाई वोल्टेज ड्रामा Operation Prahar पर सवाल

Uttarakhand news: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पुलिस भले ही “ऑपरेशन प्रहार” के जरिए अपराध पर लगाम लगाने का दावा कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। विकासनगर इलाके में देर रात हरियाणा नंबर की कार में सवार चार युवकों ने जमकर हुड़दंग मचाया और पुलिस को खुली चुनौती देते हुए भाग निकले।
चेकिंग के दौरान नहीं रुकी कार
विकासनगर कोतवाली के अनुसार, डाक पत्थर तिराहे के पास पुलिस ने एक तेज रफ्तार संदिग्ध कार को रोकने का इशारा किया। लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय स्पीड और बढ़ा दी और मौके से फरार हो गया। इसके बाद तुरंत सभी चेक पोस्टों को अलर्ट कर घेराबंदी शुरू कर दी गई।
Uttarakhand news: पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश
कुछ ही देर में सूचना मिली कि कार सवार युवक कैनाल रोड पर उत्पात मचा रहे हैं। पुलिस जब मौके पर पहुंची और उन्हें रोकने की कोशिश की, तो चालक ने सीधे पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ा दी। इस दौरान एक स्थानीय व्यक्ति को भी टक्कर मार दी गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Uttarakhand news: भागते-भागते हुआ एक्सीडेंट
घटना के बाद पुलिस ने कार की जानकारी तेजी से शेयर की। कुछ देर बाद खबर मिली कि वही कार बल्लीवाला फ्लावर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए थे।
चारों आरोपी गिरफ्तार, नशे में थे
Uttarakhand news: पुलिस ने जल्द कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों साहिल, आयुष, अंशुल चौहान और प्रियांशु को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच में पुष्टि हुई कि सभी शराब के नशे में थे। पूछताछ में सामने आया कि वे वारदात के बाद देहरादून की ओर भाग रहे थे, लेकिन पुलिस ने आखिरकार उन्हें पकड़ लिया।
ये भी पढ़ें: गौतमबुद्ध नगर में प्राइवेट स्कूलों पर सख्ती, अब मनमानी नहीं चलेगी



