गौतमबुद्ध नगर में प्राइवेट स्कूलों पर सख्ती, अब मनमानी नहीं चलेगी
Parents को बड़ी राहत Private schools पर सख्त नियम मनमानी पर लगेगी लगाम

Up news: गौतमबुद्ध नगर में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर अब लगाम लगने वाली है। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक में स्कूलों के लिए सख्त नियम तय किए हैं, जिससे अभिभावकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
ड्रेस और सिलेबस पर रोक-टोक
बैठक में साफ कर दिया गया कि कोई भी स्कूल 5 साल तक अपनी ड्रेस नहीं बदलेगा। इसके साथ ही हर साल सिलेबस बदलने की प्रथा पर भी रोक लगा दी गई है, ताकि अभिभावकों पर बार-बार खर्च का बोझ न पड़े।
Up news: किताब और ड्रेस खरीदने की जबरदस्ती खत्म
डीएम ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे अभिभावकों को किसी एक तय दुकान या वेंडर से किताबें या ड्रेस खरीदने के लिए मजबूर नहीं करेंगे। साथ ही स्कूल खुद भी किताबें और ड्रेस बेचने का काम नहीं करेंगे।
Up news: फीस बढ़ाने पर भी लगेगा ब्रेक
अब स्कूल बिना पूर्व सूचना के फीस नहीं बढ़ा पाएंगे। अगर कोई स्कूल नियमों का उल्लंघन करता है तो पहली बार 1 लाख रुपये, दूसरी बार 5 लाख रुपये का जुर्माना लगेगा और तीसरी बार में स्कूल की मान्यता रद्द कर दी जाएगी।
अभिभावकों के लिए शिकायत का आसान रास्ता
Up news: अभिभावकों की शिकायतों के लिए ईमेल आईडी feecommitteegbn@gmail.com जारी की गई है। कोई भी अभिभावक फीस वृद्धि या अन्य किसी समस्या को लेकर यहां शिकायत दर्ज करा सकता है। शिकायत मिलने पर समिति जांच कर कार्रवाई करेगी।
ये भी पढ़ें: रीवा में खौफनाक वारदात, नशे में धुत पति ने पत्नी को चाकू से गोदा



