PoK को लेकर इमाम प्रमुख का बड़ा बयान, बोले- “बहुत जल्द होगा भारत में शामिल”

PoK पर इमाम प्रमुख का बड़ा दावा “बहुत जल्द भारत में होगा शामिल” कश्मीर के बदलते हालात की भी तारीफ

Imam head: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को भारत में शामिल करने की मांग लंबे समय से उठती रही है। इस मुद्दे पर देश के कई बड़े नेता पहले भी बयान दे चुके हैं। अब ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइज़ेशन के मुख्य इमाम उमर अहमद इल्यासी ने भी PoK को लेकर बड़ा दावा किया है।

इमाम प्रमुख का बड़ा बयान

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, उमर अहमद इल्यासी ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर “बहुत जल्द” भारत का हिस्सा बन सकता है। उन्होंने यह बात जम्मू-कश्मीर दौरे के दौरान कही।

Imam head: PoK के लोगों की इच्छा का किया जिक्र

इल्यासी ने कहा कि PoK भारत का अभिन्न हिस्सा है और वहां के लोग खुद भारत के साथ जुड़ना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि वहां के लोग जनमत संग्रह की मांग कर रहे हैं और जम्मू-कश्मीर में हो रहे विकास को देखकर प्रभावित हैं।

Imam head: ‘घर वापसी’ का जताया भरोसा

इमाम प्रमुख ने कहा कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो PoK के लोगों की ‘घर वापसी’ जल्द हो सकती है। उनके मुताबिक, वहां के लोग भारत के साथ जुड़ने के इच्छुक हैं।

कश्मीर के बदले हालात पर खुशी

Imam head: उमर अहमद इल्यासी ने जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि अब कश्मीर काफी बदल चुका है, यहां विकास हो रहा है और पर्यटन तेजी से बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पहले जहां युवा पत्थरबाजी करते थे, आज उनके हाथों में कलम है और वे पढ़ाई पर ध्यान दे रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button