गोवा के बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा: हवा में टूटी केबल, समुद्र में गिरा पर्यटक, बाल-बाल बची जान

गोवा के बागा बीच पर पैरासेलिंग के दौरान बड़ा हादसा हवा में टूटी केबल, समुद्र में गिरा पर्यटक बाल-बाल बची जान घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और एजेंसी पर उठे गंभीर सवाल

गोवा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बागा बीच पर पैरासेलिंग के दौरान एक खतरनाक हादसा हो गया, जब हवा में उड़ रहे एक पर्यटक की केबल अचानक टूट गई और वह सीधे समुद्र में जा गिरा। यह घटना 30 मार्च की शाम की बताई जा रही है।

 

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, पर्यटक समुद्र के ऊपर पैरासेलिंग का आनंद ले रहा था। तभी अचानक पैराशूट को खींच रही केबल बीच हवा में ही टूट गई। इससे संतुलन बिगड़ गया और पर्यटक सीधे समुद्र में गिर पड़ा।

 

बाल-बाल बची जान

गनीमत यह रही कि पर्यटक ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी। इसी वजह से वह पानी में गिरने के बावजूद सुरक्षित रहा। घटना के तुरंत बाद नाव में मौजूद स्टाफ और लाइफगार्ड्स ने तेजी दिखाते हुए उसे बाहर निकाल लिया।

 

प्रशासन ने लिया संज्ञान

हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और पर्यटन विभाग हरकत में आ गया है। पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। अगर जांच में किसी तरह की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है।

 

पैसे लौटाने से मना, बढ़ा विवाद

हादसे के बाद जब पर्यटक और उसके साथियों ने एजेंसी से पैसे वापस मांगे, तो मामला और बिगड़ गया। आरोप है कि एजेंसी मालिक ने पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया और पर्यटकों के साथ बदसलूकी भी की।

 

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

इस घटना के बाद एक बार फिर गोवा में एडवेंचर स्पोर्ट्स की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। लगातार हो रही घटनाएं इस बात की ओर इशारा कर रही हैं कि सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन नहीं हो रहा है।

 

पहले भी हो चुका है हादसा

इससे पहले जनवरी 2025 में उत्तरी गोवा के केरी गांव में पैराग्लाइडिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें 27 वर्षीय महिला पर्यटक और उसके इंस्ट्रक्टर की खाई में गिरने से मौत हो गई थी। जांच में सामने आया था कि ऑपरेटर अवैध रूप से काम कर रहा था।

Related Articles

Back to top button