खाड़ी में तनाव बढ़ा: दुबई पोर्ट पर कुवैती ऑयल टैंकर पर हमला, आग पर काबू

दुबई पोर्ट पर कुवैती टैंकर ‘अल सालमी’ में लगी आग ईरान के हमले का दावा, सभी 24 क्रू मेंबर सुरक्षित 20 लाख बैरल तेल लेकर चीन जा रहा था टैंकर

Iran crisis: खाड़ी क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा घटना में दुबई बंदरगाह के एंकरेज पर खड़े कुवैत के एक ऑयल टैंकर ‘अल सालमी’ पर हमला हुआ, जिसके बाद उसमें आग लग गई। राहत की बात ये रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

 

हमले में टैंकर को नुकसान

बताया जा रहा है कि यह हमला ईरान की ओर से किया गया, जिसमें जहाज के बाहरी हिस्से को नुकसान पहुंचा। हालांकि आग ज्यादा फैलने से पहले ही समुद्री अग्निशमन टीमों ने स्थिति को संभाल लिया।

 

US-इजरायल हमले के बाद बढ़ा तनाव

इस पूरे घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में अमेरिका और इजरायल द्वारा 28 फरवरी से ईरान पर किए जा रहे हमले हैं। इसके जवाब में ईरान लगातार पलटवार कर रहा है और अब व्यापारिक जहाज भी उसके निशाने पर आ गए हैं।

 

KPC ने क्या कहा

कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (KPC) के मुताबिक, टैंकर उस समय दुबई पोर्ट पर लंगर डाले खड़ा था, तभी उस पर हमला हुआ। KPC ने आसपास के समुद्री क्षेत्र में तेल फैलने की आशंका को लेकर भी चेतावनी दी है।

 

सुरक्षित हैं सभी चालक दल के सदस्य

अधिकारियों ने बताया कि टैंकर के सभी 24 चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। फिलहाल हालात पर नजर रखी जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

 

चीन जा रहा था टैंकर

जानकारी के मुताबिक, इस टैंकर में करीब 20 लाख बैरल तेल भरा हुआ था और इसे चीन के किंगदाओ शहर जाना था।

Related Articles

Back to top button