कोलकाता-शंघाई के बीच सीधी फ्लाइट शुरू, 6 साल बाद फिर जुड़ा भारत-चीन
कोलकाता से शंघाई की सीधी उड़ान शुरू 6 साल बाद फिर बहाल हुई एयर कनेक्टिविटी व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

सोमवार सुबह से कोलकाता और शंघाई के बीच सीधी हवाई सेवा की शुरुआत हो गई है। इस सेवा का शुभारंभ महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर ने किया। दिल्ली के बाद अब कोलकाता भारत का दूसरा बड़ा शहर बन गया है, जहां से शंघाई के लिए डायरेक्ट फ्लाइट मिल रही है।
एयरलाइंस ने शुरू की उड़ानें
इंडिगो और एयर इंडिया जैसी बड़ी एयरलाइंस ने भी इस रूट पर अपनी उड़ानें शुरू कर दी हैं। इससे खासतौर पर पूर्वोत्तर भारत को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। कोलकाता अब एक गेटवे की तरह काम करेगा, जिससे व्यापार और पर्यटन दोनों को बढ़ावा मिलेगा।
टैगोर जयंती से पहले खास शुरुआत
इस नई फ्लाइट का समय भी खास है। रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती से पहले इसे शुरू किया गया है। गुरुदेव टैगोर का शंघाई से गहरा जुड़ाव रहा है वे 1924 से 1929 के बीच तीन बार वहां गए थे, और आज भी शंघाई में उनकी मूर्तियां मौजूद हैं।
6 साल बाद फिर बहाल हुई सेवा
दरअसल, भारत और चीन के बीच सीधी उड़ानें पहली बार साल 2000 में शुरू हुई थीं, लेकिन 2020 में कोरोना महामारी और सीमा तनाव के कारण इन्हें बंद कर दिया गया था। करीब 6 साल बाद अब यह सेवा फिर से शुरू हुई है, जिससे दोनों देशों के लोगों के बीच यात्रा आसान हो जाएगी।



