अमेरिका में दर्दनाक हादसा: ट्रेन और वैन की टक्कर में 5 की मौत, एक महिला गंभीर

ट्रेन और वैन की भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत वैन सवार सभी लोग हादसे का शिकार, एक महिला गंभीर रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ हादसा, जांच में जुटा प्रशासन

अमेरिका के मिसिसिपी राज्य के विगिन्स इलाके में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन और वैन की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें वैन सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। राहत की बात यह रही कि ट्रेन में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।

 

कहां और कैसे हुआ हादसा

अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा बिलॉक्सी शहर से करीब 72 किलोमीटर दूर हुआ। रेलवे कंपनी ने बताया कि उनकी फ्रेट ट्रेन क्रॉसिंग पर वैन से टकरा गई थी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने जांच शुरू कर दी है।

 

मृतकों की पहचान

इस दुर्घटना में वैन का ड्राइवर 26 वर्षीय रायन सी. पीटरसन भी अपनी जान गंवा बैठा। उसके साथ आगे की सीट पर बैठी 45 वर्षीय क्रिस्टीना कार्वर की भी मौत हो गई। इस हादसे में क्रिस्टीना की दोनों बेटियां 22 वर्षीय एमली चैम्बली और 20 वर्षीय साराबेथ चैम्बली भी नहीं बच सकीं। वहीं 23 वर्षीय डेमार्कस पर्किन्स की भी इस हादसे में मौत हो गई।

 

एक महिला की हालत गंभीर

वैन में सवार एकमात्र जीवित बची 23 वर्षीय महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

 

रेलवे कंपनी का बयान

रेलवे कंपनी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button