मुर्शिदाबाद में रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा, हालात तनावपूर्ण

रामनवमी जुलूस में झड़प के बाद भड़की हिंसा पत्थरबाजी और लाठीचार्ज से इलाके में तनाव भारी पुलिस बल तैनात, हालात पर कड़ी नजर

West bengal: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान अचानक हिंसा भड़क गई। फुलतला चौराहे पर जुलूस के गुजरने और झंडा फहराने को लेकर शुरू हुई मामूली कहासुनी देखते ही देखते झड़प में बदल गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई। ईंट-पत्थर चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास की दुकानों को तुरंत बंद करना पड़ा। हालात बिगड़ते देख पुलिस और केंद्रीय बल मौके पर पहुंचे।

लाठीचार्ज कर भीड़ को हटाया गया

स्थिति को काबू में करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर किया गया। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और लगातार गश्त की जा रही है।

West bengal: पुलिस बोली अब हालात नियंत्रण में

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती विवाद के बाद हिंसा भड़की, जिसमें कुछ संपत्ति को नुकसान भी पहुंचा है। हालांकि अब स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी तरह की अशांति को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

प्रशासन की अपील शांति बनाए रखें

West bengal: राज्य प्रशासन ने लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button