ईरान जंग के बीच कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश, F-35 पर हमले के दावे से बढ़ा तनाव

कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश से बढ़ा तनाव F-35 पर हमले के दावे ने मिडिल ईस्ट को गरमाया अमेरिका-ईरान टकराव में हालात और बिगड़ने के संकेत

Iran crisis: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच अमेरिका को एक और बड़ा झटका लगा है। Kuwait में अमेरिकी फाइटर जेट के क्रैश होने की खबर सामने आई है, जिससे हालात और ज्यादा तनावपूर्ण हो गए हैं।

 

कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश

रिपोर्ट्स के मुताबिक Iran से जारी जंग के बीच कुवैत में अमेरिका का एक लड़ाकू विमान गिर गया। अल-अहद नेटवर्क का दावा है कि इस विमान पर हमला हुआ था और कुछ ही मिनटों में यह क्रैश हो गया। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि कौन सा फाइटर जेट था।

 

F-35 पर हमले का भी दावा

इससे पहले Iran ने दावा किया था कि उसने अमेरिका के एडवांस स्टील्थ फाइटर F-35 Lightning II को निशाना बनाया था। बताया गया कि यह विमान तेहरान के ऊपर मिशन पर था और उसे काफी नुकसान पहुंचा।

 

अमेरिका ने नहीं दी पूरी जानकारी

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इस मामले पर सीमित जानकारी दी है। उनका कहना है कि F-35 सुरक्षित लैंड कर गया और पायलट की हालत स्थिर है। हालांकि हमले और नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

 

मिसाइल हमले की आशंका

रिपोर्ट्स के अनुसार, F-35 की ऊंची उड़ान को देखते हुए यह माना जा रहा है कि उस पर सर्फेस-टू-एयर मिसाइल (SAM) से हमला हुआ होगा। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने भी दावा किया है कि उसने विमान को “गंभीर नुकसान” पहुंचाया।

 

बढ़ सकता है तनाव

लगातार हो रही इन घटनाओं से मिडिल ईस्ट में हालात और ज्यादा बिगड़ सकते हैं। हालांकि अमेरिका और ईरान दोनों की ओर से कई दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button