Israel ने Iran के Top Official Ali Larijani को निशाना बनाया
Israel ने Iran में किया हवाई हमला, Ali Larijani को बनाया निशाना फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद के नेता Akram Al-Ajouri भी निशाने पर इज़राइली सेना ने रात भर की कार्रवाई में हासिल की महत्वपूर्ण सफलता

Iran crisis: इज़राइल की सेना ने ईरान में हवाई हमले किए, जिनमें ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी को लक्ष्य बनाया गया। हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि लारीजानी इस हमले में मारे गए हैं या घायल हुए हैं। इज़राइली रक्षा सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में किए गए एक अन्य हवाई हमले में फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद के नेता अकरम अल-अजूरी और उनके संगठन के अन्य शीर्ष अधिकारियों को भी निशाना बनाया गया।
इज़राइली सैन्य अधिकारी का बयान
द टाइम्स ऑफ़ इज़राइल की रिपोर्ट के अनुसार, इज़राइली रक्षा बल के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एयाल जमीर ने कहा कि “रात भर दुश्मन को खत्म करने में महत्वपूर्ण सफलताएं मिली हैं, जिनका अभियान की उपलब्धियों और IDF के मिशनों पर असर पड़ सकता है।” उनका इशारा सीधे लारीजानी को निशाना बनाए गए हमले की ओर था।



