होर्मुज़ स्ट्रेट पार: भारत के लिए बड़ी राहत, 40,000 टन LPG सुरक्षित

ईरान और भारत के बीच सकारात्मक बातचीत से मिली राहत। 40,000 टन LPG टैंकर सुरक्षित होर्मुज़ स्ट्रेट पार। अगले कुछ दिनों में भारत पहुंचेगा पहला टैंकर।

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत के लिए खुशखबरी आई है। ईरान से बातचीत पॉजिटिव रहने के बाद टैंकर शिवालिक 40,000 मीट्रिक टन LPG लेकर होर्मुज़ स्ट्रेट को सुरक्षित पार कर गया। यह टैंकर अगले कुछ दिनों में भारत पहुंचेगा। सिर्फ यही नहीं, एक और एलपीजी से भरा टैंकर भी भारत रवाना होगा और इसके लिए अनुमति मिल चुकी है। यानी दो टैंकर जल्द ही भारत के लिए LPG लेकर आ रहे हैं।

 

ईरान और भारत के बीच हुई सकारात्मक बातचीत

ईरान के राजदूत ने पहले ही कहा था कि जल्द ही खुशखबरी मिलेगी। भारत में ईरान के एंबेसडर डॉ. मुहम्मद फतहली ने भी कन्फर्म किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियां के बीच अच्छी बातचीत हुई है। डॉ. फतहली ने बताया कि भारत और ईरान के उच्च अधिकारियों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। कुछ मसलों पर अभी मतभेद हैं, लेकिन उम्मीद है कि ये जल्दी सुलझ जाएंगे और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से भारत के जहाज सुरक्षित गुज़र सकेंगे।

 

पीएम मोदी और एस. जयशंकर की सक्रियता

इससे पहले गुरुवार को पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर बात की। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरग़ची से चौथी बार बातचीत की।बातचीत में भारत के टैंकर की सुरक्षा, ईरान पर अमेरिका के हालात और ब्रिक्स मामलों पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने ईरान में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर भी जोर दिया और कहा कि युद्ध के बजाय डायलॉग और डिप्लोमेसी से ही मसले हल होने चाहिए।

Related Articles

Back to top button