LPG को लेकर बढ़ी हलचल, नोएडा प्रशासन ने सिलेंडर बुकिंग के लिए जारी किए खास नंबर

पश्चिम एशिया युद्ध के बीच LPG को लेकर लोगों में बढ़ी चिंता पैनिक बुकिंग से गैस एजेंसियों पर लगने लगी लंबी कतारें नोएडा प्रशासन ने सिलेंडर बुकिंग के लिए जारी किए व्हाट्सएप और मिस्ड कॉल नंबर

Lpg crisis: पश्चिमी एशिया में जारी युद्ध की वजह से कई देशों में कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। इसी डर के चलते लोगों ने किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए एलपीजी सिलेंडर की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। इस पैनिक बाइंग के कारण कई जगह गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लगने लगी हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि जरूरत होने के बावजूद कई उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच नोएडा प्रशासन ने सिलेंडर बुकिंग को आसान बनाने के लिए कुछ नंबर जारी किए हैं।

Lpg crisis: इन नंबरों पर कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक

गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से बताया गया है कि गैस सिलेंडर बुकिंग में आ रही दिक्कतों को देखते हुए उपभोक्ता गैस कंपनियों के स्मार्ट बुकिंग विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिला पूर्ति अधिकारी के मुताबिक उपभोक्ता 7588888824 नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इसके अलावा 8454955555 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर भी पूरे नोएडा जिले में सिलेंडर बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है।

कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग पर प्रशासन सख्त

Lpg crisis: जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग पर भी सख्ती शुरू कर दी है। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों की जांच की जा रही है ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो। डीएम मेधा रूपम ने कहा कि घरेलू गैस उपभोक्ताओं को 100 प्रतिशत सिलेंडर उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि घबराने की जरूरत नहीं है, जिले में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

 

Related Articles

Back to top button