Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 13वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने दी जान

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सौन्दर्यम सोसाइटी में हुई दर्दनाक घटना मोहाली में MBA कर रही शिविका ठकराल होली की छुट्टियों में घर आई थी पुलिस को मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट, CCTV फुटेज खंगाल रही जांच टीम

Noida news: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौड़ सौन्दर्यम सोसाइटी में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एमबीए की छात्रा शिविका ठकराल (25) ने अपने फ्लैट की 13वीं मंजिल की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

परिवार को सिक्योरिटी गार्ड ने दी जानकारी

पुलिस के मुताबिक, शिविका अपने पिता विनय ठकराल के साथ सोसाइटी के शेरोन टावर में रहती थीं। वह मोहाली में एमबीए की पढ़ाई कर रही थीं और वहीं नौकरी भी करती थीं। होली की छुट्टियों के कारण वह इन दिनों घर आई हुई थीं। सोमवार रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सो गए थे। मंगलवार सुबह सिक्योरिटी गार्ड ने परिवार को सूचना दी कि शिविका ने बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी है।

 

घटना के बाद सोसाइटी में मची अफरा-तफरी

घटना की खबर मिलते ही सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

पुलिस जांच में जुटी, नहीं मिला सुसाइड नोट

पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। परिजनों की ओर से भी अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है और वे आत्महत्या की वजह नहीं बता सके हैं। पुलिस अब सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे घटना के समय की स्थिति स्पष्ट हो सके।

Related Articles

Back to top button