मिडिल ईस्ट युद्ध का असर: एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्लाइट किराया, 12 मार्च से लगेगा फ्यूल सरचार्ज

मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच जेट फ्यूल महंगा, एयर इंडिया ने टिकट कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया। 12 मार्च से डोमेस्टिक और SAARC उड़ानों पर 399 रुपये प्रति टिकट फ्यूल सरचार्ज लागू होगा। इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर भी डॉलर में सरचार्ज, पश्चिम एशिया से अफ्रीका तक बढ़ेगा किराया।

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब हवाई यात्रा पर भी दिखने लगा है। जेट फ्यूल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के कारण Air India ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकट महंगे करने का फैसला किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि 12 मार्च से फ्लाइट टिकट पर फ्यूल सरचार्ज लगाया जाएगा, जिससे यात्रियों को ज्यादा किराया देना पड़ेगा।

 

डोमेस्टिक फ्लाइट पर लगेगा 399 रुपये सरचार्ज

एयर इंडिया ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि पहले चरण में घरेलू और SAARC देशों के लिए उड़ानों पर 399 रुपये प्रति टिकट फ्यूल सरचार्ज लगाया जाएगा। यह नया शुल्क 12 मार्च से लागू हो जाएगा और इसके साथ ही घरेलू हवाई यात्रा की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

 

इंटरनेशनल फ्लाइट टिकट भी होंगे महंगे

एयर इंडिया ने यह भी साफ किया है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी फ्यूल सरचार्ज लगाया जाएगा। अलग-अलग रूट के हिसाब से यह शुल्क डॉलर में लिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक: पश्चिम एशिया की उड़ानों पर 10 डॉलर, अफ्रीका की उड़ानों पर 90 डॉलर, दक्षिण-पूर्व एशिया की उड़ानों पर 60 डॉलर, यह नई दरें 12 मार्च से लागू होंगी। फिलहाल सिंगापुर जाने वाली उड़ानों पर कोई फ्यूल सरचार्ज नहीं लिया जाता था, लेकिन अब वहां की उड़ानों पर भी यह शुल्क जोड़ा जाएगा।

 

चरणबद्ध तरीके से लागू होगा नया सिस्टम

एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष की वजह से जेट फ्यूल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हुई है। इसी कारण कंपनी को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर फ्यूल सरचार्ज को चरणबद्ध तरीके से लागू करने का फैसला लेना पड़ा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ता है तो आने वाले समय में हवाई किराया और महंगा हो सकता है।

Related Articles

Back to top button