वैश्विक तनाव के बीच चीन ने बढ़ाया रक्षा बजट, 275 अरब डॉलर तक पहुंचा डिफेंस खर्च
वैश्विक तनाव के बीच चीन ने अपने रक्षा बजट में 10% की बढ़ोतरी की। बढ़ोतरी के बाद चीन का डिफेंस बजट 275 अरब डॉलर तक पहुंच गया। सेना के आधुनिकीकरण और सैन्य ताकत बढ़ाने पर चीन का बड़ा फोकस।

China news: दुनियाभर में बढ़ते युद्ध और तनाव के माहौल के बीच चीन ने अपने रक्षा बजट में बड़ा इजाफा कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को चीन ने अपने डिफेंस बजट में करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद चीन का कुल रक्षा बजट लगभग 275 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है।
25 अरब डॉलर से ज्यादा की बढ़ोतरी
बताया जा रहा है कि पिछले साल के मुकाबले चीन ने अपने रक्षा बजट में 25 अरब डॉलर से ज्यादा की बढ़ोतरी की है। इससे पहले साल 2025 में भी चीन ने अपने डिफेंस बजट में 7.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए इसे करीब 249 अरब डॉलर तक पहुंचाया था।
सैन्य आधुनिकीकरण पर रहेगा फोकस
चीन के इस बड़े रक्षा बजट का मुख्य उद्देश्य अपने सशस्त्र बलों का तेजी से आधुनिकीकरण करना और सैन्य ताकत को मजबूत बनाना है। चीन लंबे समय से अपनी सेना को आधुनिक हथियारों और नई तकनीक से लैस करने की दिशा में काम कर रहा है।
नेशनल पीपुल्स कांग्रेस में पेश हुई रिपोर्ट
चीन के प्रधानमंत्री ने नेशनल पीपुल्स कांग्रेस में पेश की गई अपनी वर्क रिपोर्ट में बताया कि राष्ट्रीय रक्षा के लिए करीब 1.9 ट्रिलियन युआन यानी लगभग 275 अरब डॉलर का बजट आवंटित किया जाएगा। इस फैसले को वैश्विक सुरक्षा और बदलते अंतरराष्ट्रीय हालात के मद्देनजर अहम माना जा रहा है।



