Iran crisis: ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान के 48 टॉप नेताओं को मार गिराया, ऑपरेशन ‘शेड्यूल से आगे’
ट्रंप ने कहा: ईरान के 48 टॉप नेता मार गिराए गए ऑपरेशन शेड्यूल से आगे, अमेरिकी स्ट्रैटेजिक प्लान के अनुसार ईरान में जल्द नए सुप्रीम लीडर की नियुक्ति संभव

Iran crisis: अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान के खिलाफ चलाए जा रहे सैन्य अभियान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने बड़ा दावा किया है। ट्रंप के मुताबिक इस संयुक्त कार्रवाई में ईरान के 48 शीर्ष नेताओं को एक ही झटके में मार गिराया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मारे गए हैं। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है।
‘शेड्यूल से आगे’ चल रहा ऑपरेशन
एक टीवी इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि यह सैन्य अभियान तय रणनीति के मुताबिक आगे बढ़ रहा है और “शेड्यूल से आगे” है। उनका कहना है कि तेहरान से पैदा हुए खतरे के जवाब में यह कार्रवाई की गई है। ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि खामेनेई की मौत के बाद ईरान में नई लीडरशिप उभर सकती है और बातचीत के रास्ते खुल सकते हैं।
बी-2 स्टील्थ बॉम्बर्स से अंडरग्राउंड ठिकानों पर हमला
जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी वायुसेना ने इस ऑपरेशन में 4 बी-2 स्टील्थ बॉम्बर्स का इस्तेमाल किया। इन विमानों ने अमेरिका से उड़ान भरकर ईरान के अंडरग्राउंड बैलिस्टिक मिसाइल ठिकानों को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि करीब 2000 पाउंड वजनी कई बम गिराए गए। दूसरी ओर, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि देश को जल्द ही नया सुप्रीम लीडर मिल जाएगा। उनके अनुसार, अगले एक-दो दिनों में नई नियुक्ति की घोषणा की जा सकती है।



