Technology: Realme का 10,001mAh बैटरी वाला सबसे पतला 5G फोन भारत में 5 मार्च को लॉन्च

10,001mAh बैटरी के साथ भारत का सबसे पतला 5G फोन 5 मार्च को लॉन्च, 80W फास्ट चार्जिंग और 144Hz डिस्प्ले क्या Realme P4 Power का रीब्रांडेड वर्जन है नया Narzo?

Technology: Realme एक बार फिर भारतीय स्मार्टफोन बाजार में हलचल मचाने को तैयार है। चीनी स्मार्टफोन कंपनी भारत में अब तक की सबसे बड़ी 10,001mAh बैटरी के साथ सबसे पतला 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। Realme का यह नया फोन 5 मार्च को भारत में पेश किया जाएगा। इसे Realme Narzo Power 5G नाम से लॉन्च किया जाएगा, जिसे कंपनी ‘पावरहाउस’ के तौर पर प्रमोट कर रही है। खास बात यह है कि इस फोन में रिवर्स वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे यूज़र्स अपने ईयरबड्स, स्मार्टवॉच, नेकबैंड और दूसरे डिवाइसेज़ भी चार्ज कर सकेंगे।

 

Realme Narzo Power 5G में क्या होगा खास?

Realme ने कंफर्म किया है कि यह भारत में लॉन्च होने वाला सबसे पतला 5G स्मार्टफोन होगा, जिसमें 10,001mAh की विशाल बैटरी दी जाएगी। यह फोन कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ Amazon पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G प्रोसेसर मिलेगा, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसके साथ LPDDR4x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जिससे परफॉर्मेंस और डेटा स्पीड बेहतर होगी।

 

दमदार बैटरी और सुपरफास्ट चार्जिंग

Realme Narzo Power 5G में 10,001mAh बैटरी के साथ 80W Ultra Fast Charging सपोर्ट मिलेगा। वहीं, 27W रिवर्स वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर भी दिया जा सकता है, जो इस फोन को पावर बैंक जैसा बना देता है।

 

डिस्प्ले और प्रोटेक्शन

फोन में 6.8 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा फोन में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग का सपोर्ट होगा, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा।

 

कैमरा और सॉफ्टवेयर

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के बैक में 50MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 के साथ लॉन्च होगा। Realme Narzo Power 5G (संभावित फीचर्स), डिस्प्ले: 6.8 इंच कर्व्ड AMOLED, 144Hz, प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G, RAM/स्टोरेज: 12GB RAM, 256GB स्टोरेज, बैटरी: 10,001mAh, 80W फास्ट चार्जिंग, कैमरा: 50MP OIS + 8MP, फ्रंट 16MP, OS: Android 16, Realme UI 7.0

 

क्या यह Realme P4 Power का रीब्रांडेड वर्जन है?

Realme Narzo Power 5G के फीचर्स जनवरी में लॉन्च हुए Realme P4 Power से काफी मिलते-जुलते हैं। Realme P4 Power कंपनी का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें 10,001mAh की बैटरी दी गई थी। इसे भारत में 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था और इसमें 8GB/12GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज के ऑप्शन मिलते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि Realme Narzo Power 5G, Realme P4 Power का रीब्रांडेड मॉडल हो सकता है।

Related Articles

Back to top button