बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन: तारिक रहमान ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ

नई सरकार का गठन बीएनपी की जीत, अवामी लीग चुनाव से बाहर यूनुस ने दिया इस्तीफा, लोकतंत्र की प्रक्रिया जारी

ढाका: बांग्लादेश को आखिरकार नई सरकार मिल गई है। तारिक रहमान ने आज प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर देश की कमान संभाल ली। गौरतलब है कि साल 2024 में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद देश में राजनीतिक अस्थिरता और हिंसा का दौर देखने को मिला था। लंबे समय तक बांग्लादेश नेतृत्व संकट से जूझता रहा।

 

अंतरिम सरकार का दौर और यूनुस की भूमिका

इस दौरान नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस ने अंतरिम सरकार के “मुख्य सलाहकार” के रूप में देश की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने संक्रमण काल में प्रशासन को संभालने और चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।

 

सोमवार को दिया इस्तीफा

सोमवार को मोहम्मद यूनुस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और सत्ता नवनिर्वाचित सरकार को सौंप दी। पद छोड़ते समय उन्होंने कहा कि अंतरिम सरकार भले ही जा रही है, लेकिन लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मौलिक अधिकारों की जो प्रक्रिया शुरू हुई है, उसे रुकना नहीं चाहिए।

 

चुनाव में बीएनपी की शानदार जीत

हाल ही में हुए संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 297 में से 209 सीटों पर जीत दर्ज की और सरकार बनाने का स्पष्ट जनादेश हासिल किया। वहीं जमात-ए-इस्लामी ने 68 सीटें जीतकर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।

 

अवामी लीग चुनाव से बाहर

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को इस चुनाव में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी गई थी। नई सरकार के गठन के साथ अब देश में राजनीतिक स्थिरता और आर्थिक सुधारों को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं।

Related Articles

Back to top button