पुलिस की लापरवाही से युवक की गोली मारकर हत्या ,दो इंस्पेक्टर और एक चौकी इंचार्ज हुए सस्पेंड

 

फ़िरोज़ाबाद में पुलिस की लापरवाही से बदमाशो ने रेप पीड़िता के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी | हत्या के आरोपियों ने करीब 6 माह पूर्व में मृतक की बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया था | जिसका केश वापस न लेने पर रेप के आरोपियों ने पिता को गोली मारकर हत्या कर दी | पुलिस ने केस दर्ज कर थाना उत्तर और शिकोहाबाद इंस्पेक्टर और एक चौकी इंचार्ज को लापरवाही के चलते सस्पेंड कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है |

सोमवार की रात कुछ लोगो ने गोली मारकर हत्या कर इलाके में सनसनी फैला दी | बताया जाता है मृतक की 20 वर्षीय बेटी के साथ शिकोहाबाद में आरोपियों ने करीब 6 माह पहले अपनी हवस का शिकार बनाया था | पीड़ित और उसके मृतक पिता ने आरोपियों के खिलाफ रेप का केश दर्ज कराया था | रेप के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार नही किया इसके चलते आरोपी आये दिन पीड़िता के परिवार को केस वापस लेने की धमकी दे रहे थे | केस वापस न लेने पर आरोपियों ने रेप पीड़िता के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी | परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्ताए कर लेती तो पीड़िता के पिता की जान बच सकती थी

रेप पीड़िता के पिता की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी | फ़िरोज़ाबाद एसएसपी ने मामले में लापरवाही बरतने वाले थाना शिकोहाबाद थाना उत्तर और एक चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर के अरोपियों की तलाश शुरू कर दी है |

पूरे मामले की गंभीरता को लेकर आईजी आगरा रेंज सतीश गणेश भी फ़िरोज़ाबाद में पहुँच गए और पूरे मामले के आरोपियों को जल्द सलाखों के पीछे पहुचाने की बात कही है।

 

Related Articles

Back to top button