लखनऊ में 21 मार्च तक धारा 163 लागू, धरना-प्रदर्शन और ड्रोन उड़ाने पर रोक

21 मार्च तक लखनऊ में धारा 163 लागू, विधानसभा क्षेत्र में सख्ती धरना-प्रदर्शन, ड्रोन उड़ाने और हथियार लेकर चलने पर पूरी तरह रोक विधानभवन के आसपास ट्रैक्टर-ट्रॉली और घोड़ा-गाड़ी पर बैन

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 21 मार्च तक धारा 163 लागू कर दी गई है। जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (लॉ एंड ऑर्डर) बबलू कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। पुलिस के मुताबिक बसंत पंचमी (23 जनवरी), यूपी दिवस (24 जनवरी), गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), शब-ए-बारात, वैलेंटाइन डे, रमजान, होली और महाशिवरात्रि जैसे प्रमुख त्योहारों और आयोजनों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

 

विधानसभा क्षेत्र में धरना-प्रदर्शन पर रोक

अगले तीन महीनों तक लखनऊ में विधानसभा और उसके आसपास किसी भी तरह के धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा ट्रैक्टर-ट्रॉली, घोड़ा-गाड़ी, बैलगाड़ी जैसे वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा।

 

ड्रोन उड़ाने पर सख्त पाबंदी

राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, विधानसभा और सभी सरकारी दफ्तरों के आसपास ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। अन्य इलाकों में भी बिना प्रशासन की अनुमति ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित होगा।

 

हथियार और खतरनाक सामान ले जाने पर रोक

शहर में कोई भी व्यक्ति तेज धार वाले चाकू, लाठी-डंडा, तलवार, फरसा, त्रिशूल जैसे हथियार लेकर नहीं चल सकेगा। खुले स्थानों या मकानों की छतों पर ईंट, पत्थर, सोडा वाटर की बोतलें या विस्फोटक सामग्री रखना भी प्रतिबंधित किया गया है।

 

डिलीवरी कंपनियों के लिए नया नियम

जोमैटो, स्विगी, ब्लिंकिट समेत सभी ऑनलाइन डिलीवरी कंपनियों को अपने डिलीवरी बॉय का पुलिस वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा।

 

इन मार्गों पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पूरी तरह बैन

विधानभवन की परिधि और नीचे बताए गए मार्गों पर ट्रैक्टर, ट्रैक्टर-ट्रॉली, घोड़ा-गाड़ी, बैलगाड़ी, भैंसागाड़ी, तांगा और किसी भी तरह के हथियार, ज्वलनशील पदार्थ, सिलेंडर या खतरनाक सामग्री लेकर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

 

लालबत्ती चौराहा से बंदरिया बाग चौराहा

बंदरिया बाग से गोल्फ क्लब चौराहा होते हुए पार्क रोड और सिविल अस्पताल चौराहा, सिविल अस्पताल चौराहा से अटल चौक, मेफेयर तिराहा और नावेल्टी चौराहा, नावेल्टी चौराहा से आईटीएमएस चौराहा होते हुए बर्लिंग्टन चौराहा, बर्लिंग्टन चौराहा से सदर कैंट पुल होते हुए उदयगंज तिराहा, उदयगंज तिराहा से अब्दुल हमीद चौराहा होते हुए लालबत्ती चौराहा।

Related Articles

Back to top button