मरे बेटे की आखिरी इच्छा पूरी करेंगे अनिल अग्रवाल, 75% संपत्ति दान करने का लिया भावुक फैसला
बेटे के निधन के बाद उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने लिया बड़ा और भावुक फैसला शिक्षा, भूख मिटाने और महिला सशक्तिकरण में खर्च होगी संपत्ति 35 हजार करोड़ की संपत्ति का 75% समाज को लौटाने का संकल्प

Agarwal news: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन और उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने अपने बेटे की मौत के बाद एक बेहद भावुक और बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने ऐलान किया है कि वह अपनी कुल संपत्ति का 75 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा समाज के लिए दान करेंगे। अनिल अग्रवाल ने कहा कि यह फैसला वह अपने दिवंगत बेटे की आखिरी इच्छा को पूरा करने के लिए ले रहे हैं।
अमेरिका में बेटे अग्निवेश का निधन
अनिल अग्रवाल के बड़े बेटे अग्निवेश अग्रवाल का हाल ही में अमेरिका में निधन हो गया। वह एक स्कीइंग हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और इलाज के दौरान उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जिससे उनकी मौत हो गई। बेटे के निधन से टूटे अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर इसे अपने जीवन का सबसे कठिन दिन बताया।
समाज सेवा के लिए किया बड़ा संकल्प
अनिल अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे अग्निवेश से वादा किया था कि वह अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा समाज को लौटाएंगे। उन्होंने कहा कि यह धन शिक्षा, भूख मिटाने, महिलाओं के सशक्तिकरण और युवाओं के लिए रोजगार जैसे सामाजिक कार्यों में लगाया जाएगा।
सादगी से जीवन जीने का फैसला
अनिल अग्रवाल ने यह भी कहा कि वह आगे का जीवन और अधिक सादगी और संयम के साथ जिएंगे, ताकि अपने बेटे की सोच और मूल्यों को सम्मान दे सकें।
हजारों करोड़ की संपत्ति दान
उद्योग जगत में अनिल अग्रवाल की गिनती देश के बड़े उद्योगपतियों में होती है। उनकी कुल संपत्ति करीब 35 हजार करोड़ रुपये आंकी जाती है। ऐसे में 75 प्रतिशत संपत्ति दान करने का उनका यह फैसला देश के सबसे बड़े परोपकारी कदमों में से एक माना जा रहा है।



