BSNL Christmas Bonanza Offer: अब 5 जनवरी 2026 तक मिलेगा फायदा
BSNL ने क्रिसमस बोनांजा ऑफर की वैधता बढ़ाकर 5 जनवरी 2026 तक कर दी है। सिर्फ 1 रुपये में 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और SMS मिल रहे हैं। यह ऑफर केवल नए यूजर्स के लिए है और इसमें मुफ्त BSNL 4G सिम दिया जा रहा है।

BSNL: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने ग्राहकों के लिए शानदार Christmas Bonanza Offer लेकर आई है, जिसकी वैधता अब बढ़ा दी गई है। पहले यह ऑफर 31 दिसंबर तक ही उपलब्ध था, लेकिन ग्राहकों के जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखते हुए BSNL ने इसकी अंतिम तारीख बढ़ाकर 5 जनवरी 2026 कर दी है। BSNL ने इस ऑफर की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की है।
सिर्फ 1 रुपये में 30 दिनों की वैलिडिटी
BSNL का यह क्रिसमस बोनांजा ऑफर खासतौर पर नए यूजर्स के लिए है। मात्र 1 रुपये में मिलने वाले इस प्लान में यूजर्स को पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है। इस प्लान के तहत मिलने वाले बेनिफिट्स: अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज़ाना 2GB डेटा, प्रतिदिन 100 SMS, बिल्कुल मुफ्त सिम कार्ड, मुफ्त मिलेगा BSNL 4G सिमz इस ऑफर के तहत ग्राहकों को BSNL का 4G सिम फ्री दिया जा रहा है, जिसके लिए KYC प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है। सिर्फ 1 रुपये में 4G सेवाओं का अनुभव लेने का यह शानदार मौका है। दरअसल, इस ऑफर की शुरुआत पहले Diwali Bonanza Offer के तौर पर 15 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच की गई थी। लेकिन भारी मांग के चलते कंपनी ने इसकी वैधता बार-बार बढ़ाई। पहले इसे साल के अंत तक रखा गया था और अब इसे नए साल के शुरुआती 5 दिनों तक के लिए भी बढ़ा दिया गया है।
मेक इन इंडिया 4G नेटवर्क का अनुभव
BSNL का यह ऑफर ग्राहकों को Make in India 4G नेटवर्क का अनुभव कराने के उद्देश्य से लाया गया है, ताकि लोग देश में विकसित तेज और भरोसेमंद नेटवर्क का लाभ उठा सकें। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ऑफर सिर्फ नए ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। मौजूदा BSNL यूजर्स इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आप नजदीकी BSNL रिटेल स्टोर पर जा सकते हैं या फिर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं।



