विनेश फोगाट ने लिया बड़ा फैसला, ओलंपिक मेडल के लिए संन्यास वापस
पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित होने के बाद किया था संन्यास अब दोबारा मैट पर लौटने का बनाया बड़ा फैसला LA 2028 में मेडल जीतने के लक्ष्य के साथ नई शुरुआत

भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने आखिरकार अपना रिटायरमेंट वापस लेने का ऐलान कर दिया है। पेरिस ओलंपिक 2024 में वह फाइनल तक पहुंच गई थीं, लेकिन 50 किलो वेट कैटेगरी में 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के कारण उन्हें फाइनल बाउट से अयोग्य कर दिया गया था। इस घटना के बाद वह भावनात्मक रूप से टूट गई थीं और तुरंत रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। अब विनेश फिर से मैट पर लौटने के लिए तैयार हैं।
“LA28 की ओर बढ़ रहा हूं कदम”—विनेश फोगाट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए विनेश फोगाट ने लिखा कि पेरिस के बाद लोग लगातार उनसे पूछते रहे कि क्या यह उनका आखिरी टूर्नामेंट था। उन्होंने कहा कि उन्हें खुद से, दबाव से और उम्मीदों से दूर रहकर समय चाहिए था। उन्होने बताया कि वर्षों बाद उन्हें चैन की सांस लेने का मौका मिला। विनेश ने लिखा कि अनुशासन, दिनचर्या और संघर्ष उनके अंदर रचा-बसा है, और चाहे वह कितनी भी दूर चली जाएं—उनका एक हिस्सा हमेशा मैट पर ही रहता है। उन्होंने कहा कि उनका जुनून खत्म नहीं हुआ है और अब वह निडर दिल के साथ LA 2028 ओलंपिक की ओर कदम बढ़ा रही हैं। सबसे खास बात यह कि इस सफर में उनका छोटा बेटा भी उनका “चीयरलीडर” बनकर साथ होगा।
पेरिस ओलंपिक के बाद खारिज हुई थी अपील
अयोग्य घोषित किए जाने के बाद विनेश फोगाट ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन में अपील की थी। कमेटी भी बनाई गई, लेकिन लगातार सुनवाई टलने के कारण उनकी अपील खारिज कर दी गई। विनेश तीन बार ओलंपिक खेल चुकी हैं, हालांकि अभी तक मेडल नहीं जीत पाईं।
कौन हैं विनेश फोगाट?
हरियाणा के चरखी दादरी में जन्मीं विनेश बचपन से ही कुश्ती में सक्रिय रहीं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल की हैं: वर्ल्ड चैंपियनशिप: दो ब्रॉन्ज मेडल, एशियन गेम्स: एक गोल्ड, कॉमनवेल्थ गेम्स: तीन गोल्ड, साल 2024 में वह हरियाणा की जुलाना विधानसभा से कांग्रेस की विधायक भी चुनी गई थीं।



