DGCA ने Indigo पर सख़्त कार्रवाई, चार अधिकारी सस्पेंड

इंडिगो पर DGCA की कड़ी कार्रवाई सुरक्षा नियमों की अनदेखी बनी बड़ी वजह हजारों फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

डीजीसीए ने सुरक्षा और संचालन नियमों की अनदेखी पर इंडिगो के चार फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर्स को सस्पेंड कर दिया है। इन अधिकारियों पर आरोप है कि इन्होंने सेफ्टी और ऑपरेशनल कंप्लायंस से जुड़े नियमों का सही पालन नहीं किया।

 

Indigo मुख्यालय में रोज़ाना निगरानी शुरू

इंडिगो के फ्लाइट ऑपरेशन, रिफंड और अन्य प्रक्रियाओं की मॉनिटरिंग के लिए डीजीसीए ने गुरुवार से सीधे एयरलाइन के मुख्यालय से निगरानी शुरू कर दी है। अब डीजीसीए की टीम हर दिन रिपोर्ट सौंपेगी। हाल ही में इंडिगो पायलट और क्रू की ड्यूटी नॉर्म्स का पालन नहीं कर पाया, जिसकी वजह से कई फ्लाइटें कैंसिल हुईं और यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। टूरिज्म सेक्टर को भी इसका बड़ा नुकसान हुआ।

 

DGCA के सामने पेश होंगे Indigo CEO

इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स शुक्रवार को डीजीसीए के सामने अपनी रिपोर्ट लेकर पहुंचेंगे। डीजीसीए ने चार सदस्यों वाली एक टीम बनाई थी जिसे हाल में हुए बड़े ऑपरेशनल व्यवधानों के कारणों का पता लगाने की जिम्मेदारी दी गई थी। वहीं, दो वरिष्ठ अधिकारी इंडिगो के कॉरपोरेट ऑफिस में तैनात किए गए हैं ताकि फ्लाइट कैंसिलेशन, रिफंड, मुआवजा और बैगेज रिकवरी की प्रक्रिया की निगरानी की जा सके।

 

हजारों फ्लाइट रद्द—देशभर में भारी असर

डीजीसीए के अधिकारी अब 11 घरेलू एयरपोर्ट्स पर जाकर इंडिगो के संचालन की ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करेंगे। सभी अधिकारी अगले 2–3 दिनों में एयरपोर्ट का दौरा करेंगे और 24 घंटे के भीतर विस्तृत रिपोर्ट देंगे। पिछले एक हफ्ते में इंडिगो देशभर में हजारों फ्लाइटें रद्द कर चुका है। 5 दिसंबर को फ्लाइट रद्द होने का आंकड़ा सबसे ज्यादा था। हालांकि कंपनी का दावा है कि अब ऑपरेशन धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौट रहे हैं।

Related Articles

Back to top button