भोपाल से बड़ी खबर: 21 दिसंबर से शुरू होगी भोपाल मेट्रो
भोपाल में भारत की पहली मेट्रो आने वाली है 21 दिसंबर से मेट्रो ट्रेन सेवा शुरू होगी सीएम मोहन यादव ने मीडिया से किया ऐलान

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान किया है कि 21 दिसंबर को भोपाल मेट्रो की शुरुआत की जाएगी। सीएम ने यह घोषणा खजुराहो के कन्वेंशन सेंटर में मीडिया से बातचीत के दौरान की।
क्या है पूरा मामला?
भोपाल की जनता लंबे समय से मेट्रो का इंतजार कर रही थी और अब आखिरकार इंतजार खत्म होने जा रहा है। सीएम मोहन यादव ने बताया कि 21 दिसंबर को भोपाल में मेट्रो ट्रेन के साथ कई और विकास परियोजनाओं की सौगातें भी दी जाएंगी।इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के समापन अवसर पर दो लाख करोड़ रुपये के उद्योगों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जाएगा।
मेट्रो को मिल चुका है ग्रीन सिग्नल
कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) पहले ही भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर को हरी झंडी दे चुके हैं। कमिश्नर नीलाभ्र सेनगुप्ता की टीम ने 12 से 15 नवंबर के बीच डिपो, ट्रैक और ट्रेन का विस्तृत निरीक्षण किया था। इस जांच में मेट्रो के हर नट-बोल्ट तक की बारीकी से जांच की गई। हालांकि, मेट्रो उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्य प्रदेश आने को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
भोपाल की जनता में उत्साह
शहर में पिछले कई महीनों से मेट्रो के ट्रायल रन और टेस्टिंग चल रही थी, और लोग इसकी लॉन्च डेट का इंतजार कर रहे थे। अब सीएम की घोषणा के बाद लोगों में खासा उत्साह है और उम्मीद जताई जा रही है कि तय तारीख पर मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी।



