इंडोनेशिया: जकार्ता की ऑफिस बिल्डिंग में भयानक आग, 20 से ज्यादा की मौत

जकार्ता की सात मंजिला ऑफिस बिल्डिंग में लगी भीषण आग 20 से ज्यादा लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। सेंट्रल जकार्ता स्थित एक सात मंजिला ऑफिस बिल्डिंग में भीषण आग लग गई, जिसमें 20 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में 5 पुरुष, 15 महिलाएं और एक गर्भवती महिला शामिल हैं। आग लगते ही पूरी बिल्डिंग से घना काला धुआँ उठने लगा, जिसके कारण आसपास के इलाकों में भी दहशत फैल गई।

 

काबू पा लिया गया, लेकिन बचाव जारी

सेंट्रल जकार्ता के पुलिस चीफ सुसात्यो पुरनोमो कोंड्रो ने बताया कि आग अब काबू में है। बचाव टीमें लगातार बिल्डिंग के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुटी हैं। यह इमारत टेरा ड्रोन इंडोनेशिया का ऑफिस है, जो खनन से लेकर कृषि तक कई सेक्टर्स में ड्रोन सर्विसेज देने वाली कंपनी है।

 

पहली मंजिल से फैलकर ऊपर तक पहुँची आग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग पहली मंजिल पर लगी और देखते ही देखते ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। जब हादसा हुआ, तो कुछ कर्मचारी लंच कर रहे थे और कई लोग ऑफिस से बाहर थे। फिलहाल, आग लगने की वजह साफ नहीं हुई है। Kompas TV की फुटेज में दिखा कि फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पोर्टेबल सीढ़ियों से ऊपरी मंजिलों में फंसे लोगों को बचा रहे थे।

 

पिछले महीने हांगकांग में भी हुआ था हादसा

इंडोनेशिया की यह घटना ठीक उसी तरह की है जैसी पिछले महीने हांगकांग के ताई पो जिले में हुई थी, जहाँ आग लगने से करीब 160 लोगों की मौत हुई थी । इसी साल अगस्त में इंडोनेशिया में भीड़ ने संसद भवन में आग लगा दी थी, जिसमें 3 लोग मारे गए थे।

Related Articles

Back to top button