IndiGo संकट गहराया: बेंगलुरु, हैदराबाद और दिल्ली में 450 से ज़्यादा उड़ानें रद्द
IndiGo का परिचालन संकट आठवें दिन भी थमा नहीं बेंगलुरु, हैदराबाद और दिल्ली में बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द DGCA ने फ्लाइट शेड्यूल में 5% कटौती का आदेश दिया

संकट में फंसी IndiGo एयरलाइन की मुश्किलें मंगलवार को और बढ़ गईं। बेंगलुरु, हैदराबाद और दिल्ली एयरपोर्ट पर कंपनी को बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। यह परेशानी लगातार आठवें दिन भी जारी रही। हैदराबाद एयरपोर्ट पर IndiGo ने मंगलवार को 58 उड़ानें रद्द कीं, जिनमें 14 आगमन और 44 प्रस्थान थीं। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर स्थिति और खराब रही, यहां 121 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं (58 आगमन, 63 प्रस्थान)। वहीं दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर इंडिगो को 152 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
DGCA की बड़ी कार्रवाई: IndiGo के शेड्यूल में 5% कटौती
एविएशन रेगुलेटर DGCA ने भी कड़ा कदम उठाते हुए 1 दिसंबर 2025 से IndiGo की कुल फ्लाइट कैपेसिटी में 5% की कटौती लागू कर दी है। आदेश के मुताबिक: सबसे भीड़भाड़ वाले और हाई-डिमांड रूट पर भी उड़ानें घटाई जाएंगी। इंडिगो को बुधवार शाम 5 बजे तक नया बदला हुआ शेड्यूल जमा करना होगा। यह कार्रवाई उस बयान के बाद हुई है जिसमें सिविल एविएशन मिनिस्टर ने कहा था कि मौजूदा विंटर शेड्यूल में IndiGo की उड़ानें कम की जाएंगी।
IndiGo की मौजूदा स्थिति
गुरुग्राम स्थित इंडिगो देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है और घरेलू एयर ट्रैफिक में इसकी हिस्सेदारी 65% से ज्यादा है ।एयरलाइन रोजाना: 2,200 से अधिक उड़ानें, 90 घरेलू शहरों, 40+ अंतरराष्ट्रीय रूट्स, पर ऑपरेशन करती है। सोमवार को भी IndiGo को देश के छह बड़े एयरपोर्ट्स से 560+ उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं।



