BJP Tamil Nadu Chief Nainar Nagenthran मदुरै में गिरफ्तार, ‘कार्तिगई दीपम’ विवाद फिर गरमाया

BJP Tamil Nadu चीफ Nainar Nagenthran को मदुरै में गिरफ्तार किया गया। वे तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर ‘कार्तिगई दीपम’ जलाने जा रहे थे। कोर्ट के निर्देश के बावजूद पुलिस ने उन्हें रोका।

तमिलनाडु BJP के प्रदेश अध्यक्ष Nainar Nagenthran को मदुरै पुलिस ने बुधवार को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वे तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जाकर पारंपरिक “कार्तिगई दीपम” का दीप जलाने जा रहे थे। उनके साथ कई हिंदुत्ववादी संगठन के कार्यकर्ता भी थे, जिन्हें पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया और हिरासत में ले लिया।

 

कोर्ट ने दीप जलाने की अनुमति दी थी, फिर भी रोका गया रास्ता

इससे एक दिन पहले मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने निर्देश दिया था कि याचिकाकर्ता CISF सुरक्षा में पहाड़ी पर जाकर प्राचीन स्तंभ ‘दीपथून’ पर दीप जला सकते हैं। लेकिन कार्तिगई दीपम वाले दिन न तो दीप जलाया गया और न ही लोगों को पहाड़ी तक जाने दिया गया। इसी मुद्दे पर हिंदू मुन्नानी के कार्यकर्ताओं और कई श्रद्धालुओं ने बुधवार शाम प्रदर्शन भी किया था। उनका कहना था कि जब कोर्ट ने अनुमति दे दी है, तो दीप जलाने से रोका क्यों जा रहा है।

 

Nagenthran ने कोर्ट के आदेश का स्वागत किया था

गिरफ्तारी से ठीक पहले Nainar Nagenthran ने एक्स पर पोस्ट कर कोर्ट के फैसले का स्वागत किया था। उन्होंने लिखा था कि हाईकोर्ट ने दीप जलाने की अनुमति वापस लेने की DMK सरकार की अपील खारिज कर दी है, जो न्याय की जीत है।

 

प्रशासन ने कानून-व्यवस्था का हवाला दिया

हालांकि, मदुरै जिला प्रशासन ने हालात को देखते हुए BNS धारा 163 के तहत आदेश जारी किया, जिसके बाद पुलिस ने CISF सुरक्षा के साथ पहुंचे याचिकाकर्ता राम रविकुमार और अन्य लोगों को पहाड़ी की तरफ बढ़ने से रोक दिया।

Related Articles

Back to top button