मथुरा में नकली कोल्ड ड्रिंक की बड़ी कार्रवाई, 5000 से अधिक बोतलें जब्त

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन (FDA) ने पेप्सिको इंडिया की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई की है। जांच में तीन थोक विक्रेताओं के यहां से नकली कोल्ड ड्रिंक की 5190 बोतलें बरामद की गईं। सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पेप्सिको इंडिया ने शिकायत की थी कि उनके ब्रांड की खाली बोतलों में नकली पेय भरकर बेचा जा रहा है। इसके बाद थाना हाईवे में मामला दर्ज किया गया।

 

बरामदगी का पूरा मामला

खाद्य विभाग की टीम ने मंगलवार को कृषि मंडी समिति के पास स्थित लोकेश ट्रेडर्स, एमएस ट्रेडर्स और पवन ट्रेडर्स में छापेमारी की। जांच में पता चला कि इन दुकानों में माउंटेन ड्यू (400 मिली) की नकली बोतलें रखी और बेची जा रही थीं। लोकेश ट्रेडर्स: 84 पेटी, एमएस ट्रेडर्स: 16 पेटी, पवन ट्रेडर्स: 73 पेटी

 

कुल 5190 बोतलें जब्त की गईं।

आगे की कार्रवाई, सभी बोतलों से तीन नमूने लिए गए और लखनऊ स्थित फॉरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। बोतलों का आकार अलग था और QR कोड भी नकली पाए गए। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button