UP Urban Development Department: अब बर्थ–डेथ सर्टिफिकेट के लिए नहीं करनी पड़ेगी भाग-दौड़

अब जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए नहीं करनी पड़ेगी भाग-दौड़। यूपी सरकार ने शुरू की 1533 हेल्पलाइन। सिर्फ एक कॉल में मिलेंगी सभी नगर सेवाओं से जुड़ी सुविधाएं।

UP Urban Development Department: अगर आप अपने या परिवार के किसी सदस्य का जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) या मृत्यु प्रमाण पत्र (Death Certificate) बनवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काट–काटकर परेशान हो चुके हैं, तो अब राहत की बड़ी खबर है। यूपी सरकार ने आपकी इस परेशानियों को खत्म करने के लिए एक ऐसा नंबर जारी किया है, जिस पर सिर्फ एक कॉल करके आप बर्थ–डेथ दोनों सर्टिफिकेट बनवाने में मदद पा सकते हैं।

 

कौन-सा है ये हेल्पलाइन नंबर?

नगर विकास विभाग (Urban Development Department) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट में बताया है कि अब सभी नागरिक सेवाओं के लिए आपको बस 1533 पर कॉल करना है। इस नंबर पर कॉल करके आप जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ-साथ कई अन्य नगर सेवाओं से जुड़ी शिकायतें भी दर्ज कर सकते हैं।

 

किन समस्याओं का होगा समाधान?

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 1533 पर कॉल करके आप ये शिकायतें दर्ज करा सकते हैं: जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र से जुड़ी परेशानी, जल भराव, पथ प्रकाश (स्ट्रीट लाइट), डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, स्वच्छता, कर भुगतान से जुड़ी समस्या, सरकार का दावा है कि इस एक नंबर पर कॉल करके आपकी नगर सेवाओं की हर दिक्कत का त्वरित समाधान मिलेगा।

 

जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं?

Urban Development Department का कहना है कि अगर आपका Birth या Death Certificate किसी वजह से नहीं बन पा रहा है, तो बस 1533 पर कॉल करें। कॉल के बाद आपकी समस्या रजिस्टर की जाएगी और विभाग की तरफ से आपको जरूरत के हिसाब से सहायता मिलेगी।यानी अब न फाल्तू की दौड़-धूप, न दफ्तर–दफ्तर भटकना, सब कुछ फोन पर ही।

Related Articles

Back to top button