एक सेकंड में दो झटके! बांग्लादेश फिर हिल गया

बांग्लादेश में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके महज एक सेकंड में दो कंपन, BMD ने की पुष्टि शुक्रवार के तेज भूकंप में 9 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

बांग्लादेश में शनिवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक एक ही सेकंड के भीतर दो भूकंप के झटके लगे। इसकी पुष्टि बांग्लादेश मौसम विभाग (BMD) ने की है। बीएमडी का कहना है कि झटकों की तीव्रता 3.7 और 4.3 थी, हालांकि यूएसजीएस और अन्य एजेंसियों ने सिर्फ एक भूकंप दर्ज किया है। बीएमडी के भूकंप ऑब्जर्वेशन और रिसर्च सेंटर ने बताया कि सुबह 10:36 बजे ढाका के अशुलिया स्थित बायपाइल क्षेत्र में 3.3 मैग्नीट्यूड का झटका रिकॉर्ड किया गया। इस केंद्र के अधिकारी निजामउद्दीन अहमद ने भी इसकी पुष्टि की है।

 

शुक्रवार को आए भूकंप में 9 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

इससे पहले शुक्रवार को 5.7 मैग्नीट्यूड का तेज भूकंप आया था। इसमें मौत का आंकड़ा बढ़कर 9 तक पहुंच गया है, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने हादसे पर दुख जताया है। शुक्रवार सुबह 10:10 बजे आए इस भूकंप के झटके भारत के कोलकाता और बंगाल के कई जिलों में भी महसूस किए गए। लोगों ने बताया कि झटके करीब 17 सेकंड तक महसूस हुए। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के अनुसार भूकंप का केंद्र बांग्लादेश था और यह 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था।

Related Articles

Back to top button