ब्राज़ील में बोल्सोनारो गिरफ्तार, क्या है बड़ी वजह?
ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो गिरफ्तार तख्तापलट की कोशिश के आरोप में हुई कार्रवाई 27 साल की सज़ा अगले हफ्ते से शुरू होने वाली है

ब्राज़ील से इस वक्त एक बड़ी खबर आई है। देश की संघीय पुलिस ने शनिवार सुबह पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को गिरफ्तार कर लिया। बोल्सोनारो पर अपने ही देश में तख्तापलट की कोशिश करने का गंभीर आरोप है, और अब अधिकारियों ने उनकी गिरफ़्तारी की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।
क्यों हुई गिरफ़्तारी?
यह कार्रवाई ऐसे समय की गई है जब बोल्सोनारो की 27 साल की जेल की सज़ा अगले हफ्ते शुरू होने वाली है। उनके करीबी सहयोगी ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति को राजधानी ब्रासीलिया में पुलिस फोर्स मुख्यालय ले जाया गया है। पुलिस ने बिना नाम लिए कहा कि यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर की गई है।
कब तक रहे राष्ट्रपति?
बोल्सोनारो 2019 से 2022 तक ब्राज़ील के राष्ट्रपति थे। फेडरल पुलिस और सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल केस से जुड़ी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। बोल्सोनारो के सहयोगी एंड्रीली सिरिनो ने बताया कि गिरफ़्तारी शनिवार सुबह करीब 6 बजे जार्डिम बोटानिको इलाके में उनके घर से हुई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, उनकी सज़ा अगले सप्ताह से शुरू हो सकती है। तख्तापलट के मामले में जेल से बचने के लिए बोल्सोनारो के सभी अपील विकल्प खत्म हो चुके हैं।



