प्रशांत किशोर का पहला बयान: करारी हार के बाद माफी, प्रायश्चित और बड़ा वादा

प्रशांत किशोर ने हार की पूरी ज़िम्मेदारी लेते हुए माफी मांगी व्यवस्था परिवर्तन में नाकामी स्वीकार, 20 को मौन उपवास का ऐलान महिलाओं को 2–2 लाख न मिले तो राजनीति छोड़ने की चुनौती

Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज की करारी हार के बाद प्रशांत किशोर पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए। उन्होंने हार की पूरी ज़िम्मेदारी अपने ऊपर लेते हुए कहा कि “व्यवस्था परिवर्तन का लक्ष्य अधूरा रह गया, लेकिन राजनीति बदलने की कोशिशों में हम कुछ कदम आगे बढ़े। कमी मेरी रही है, मैं स्वीकार करता हूं।”

 

“20 को सामूहिक मौन उपवास रखूंगा”: प्रशांत किशोर

पीके ने कहा कि वे 20 तारीख को भीतरघरवा आश्रम में एक दिन का सामूहिक मौन उपवास करेंगे। उनके शब्द: “गलतियां हुईं, गुनाह नहीं। न जाति की राजनीति की, न धर्म की। अगर जनता ने हमें नहीं चुना, तो 100% ज़िम्मेदारी मेरी है।”

 

“मैं बिहार नहीं छोड़ूंगा, लड़ाई दोगुनी ताकत से जारी रहेगी”

प्रशांत किशोर ने साफ़ कहा कि वे बिहार छोड़ने वाले नहीं हैं। “आज धक्का लगा है, लेकिन जीत जन सुराज की ही होगी। पीछे हटने का सवाल ही नहीं। सिस्टम ने 40,000 करोड़ के वादे किए, लेकिन चुनाव में 29,000 करोड़ बांटकर माहौल बदला गया।” उन्होंने दावा किया कि चुनाव के दौरान, जीविका दीदी, आशा–ममता वर्कर, आंगनबाड़ी, टोला सेवक, प्रवासी मज़दूर, को मिलाकर करीब 29,000 करोड़ रुपये वितरित किए गए।

 

“ईमानदार कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे, यह मेरी हार है” पीके ने कहा: “व्यवस्था परिवर्तन दूर की बात रही, हम सत्ता परिवर्तन तक नहीं कर पाए। जनता ने भरोसा नहीं किया, और इसकी पूरी ज़िम्मेदारी मेरी है।”

 

“महिलाओं को 2–2 लाख नहीं मिले तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा”, सबसे बड़ा बयान देते हुए प्रशांत किशोर बोले:, “डेढ़ करोड़ महिलाओं को 6 महीने में 2–2 लाख रुपये मिलने चाहिए। अगर यह पैसा नहीं दिया गया, तो वे महिलाएं मेरे नंबर पर संपर्क करें। और अगर ये वादा पूरा हो गया — मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा।”

Related Articles

Back to top button