बरेली में बुढ़ापे का जानलेवा इश्क, पत्नी ने प्रेमी संग रिटायर्ड डॉक्टर को मारने की रची साजिश
बरेली में सेवानिवृत्त डॉक्टर की पत्नी ने प्रेमी संग पति की हत्या की कोशिश की। नींद की गोलियां मिलाकर बेहोश किया, फिर हमला किया। प्रेमी के नशे में धुत होने पर डॉक्टर ने भागकर जान बचाई। दोनों आरोपी पर केस दर्ज हुआ।

बरेली: बरेली के सुभाषनगर इलाके में सेवानिवृत्त डॉक्टर की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की कोशिश की। डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि पत्नी ने दूध में नींद की गोलियां मिलाकर उन्हें बेहोश कर दिया। बेहोशी की हालत में बिजली मिस्त्री सौरभ सक्सेना घर पहुंचा और डॉक्टर को बंधक बनाकर पीटा।
सीसीटीवी बंद, गला कसने की कोशिश
डॉक्टर का आरोप है कि पत्नी और प्रेमी ने पहले सीसीटीवी कैमरे बंद किए, फिर उनका गला फंदे से कसने की कोशिश की। दोनों ने मिलकर उनकी चेकबुक और पासबुक भी कब्जे में ले ली। सौरभ ने उन्हें छत से फेंकने की धमकी दी।
नशे में धुत प्रेमी से बिगड़ा खेल
योजना तब फेल हो गई जब सौरभ ने शराब पीने की जिद की। पत्नी ने घर में रखी महंगी शराब उसे पिला दी। सौरभ ने इतनी शराब पी कि वह वहीं कुर्सी पर बेहोश हो गया। मौका देखकर डॉक्टर ने खुद को छुड़ाया और मोहल्ले में जाकर जान बचाई।
पड़ोसी और पुलिस ने बचाई जान
बाहर निकलकर डॉक्टर ने शोर मचाया तो पड़ोसी इकट्ठे हो गए और पुलिस को बुला लिया। पुलिस पहुंचते ही सौरभ मौके से फरार हो गया। डॉक्टर ने बताया कि सौरभ पहले भी उनकी पत्नी को अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर चुका था।
एफआईआर दर्ज, आरोपी फरार
पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर पत्नी और सौरभ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सौरभ की तलाश जारी है। डॉक्टर के परिवार में बेटा और बेटी दोनों बाहर नौकरी पर हैं। बेटी और दामाद सूचना मिलते ही घर पहुंच गए।



