दिल्ली में सांसदों के फ्लैट्स में भीषण आग, संसद भवन से कुछ ही दूरी पर BD मार्ग के ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में मचा हड़कंप- VIDEO
दिल्ली के BD मार्ग स्थित सांसदों के ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कुछ लोग झुलसे, एक परिवार को गंभीर नुकसान। जांच जारी है।

नई दिल्ली: दिल्ली के BD मार्ग स्थित सांसदों के फ्लैट्स में शनिवार को आग लगने से अफरा–तफरी मच गई। यह आग ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में लगी, जो संसद भवन से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। आग लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी।
दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटे हैं। हालांकि, आग लगने के बाद शुरुआती 30 मिनट तक दमकल गाड़ियों के देर से पहुंचने को लेकर सवाल उठे हैं। राज्यसभा सांसद साकेत गोखले ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में भीषण आग लगी है, सभी निवासी सांसद हैं, और 30 मिनट से कोई दमकल नहीं आया।
रहवासी ने सुनाया दर्दनाक मंजर
अपार्टमेंट के निवासी विनोद ने बताया, “मेरा कुत्ता अंदर फंस गया था। मेरी बेटी की शादी कुछ ही महीनों में होनी है। सारे गहने, सोना और कपड़े अंदर ही हैं।” उन्होंने आगे कहा, “मेरी पत्नी और बच्चा जल गए हैं, वे अस्पताल में भर्ती हैं। हमें अब तक नहीं पता कि आग कैसे लगी।”
विनोद का घर तीसरी मंजिल पर स्थित है और आग की लपटें वहां तक पहुंच गईं, जिससे भारी नुकसान हुआ है।
#WATCH | A fire broke out at Brahmaputra Apartments in New Delhi. Six vehicles have been dispatched to the spot
More details awaited pic.twitter.com/eEk0UUyZzU
— ANI (@ANI) October 18, 2025
जांच के आदेश, स्थिति नियंत्रण में लाने की कोशिशें जारी
दमकल विभाग और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। फिलहाल आग के कारणों की जांच जारी है। स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पाने की कोशिश की जा रही है।



