बड़ी खबर: ट्रक में घुसी स्वास्थ्य मंत्री की कार, बुरी तरह क्षतिग्रस्त.. जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौटते वक्त हुआ हादसा!

Manendragarh News: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की कार ट्रक से टकरा गई। यह हादसा चिरमिरी छठ घाट के पास हुआ। गनीमत रही कि मंत्री और उनके साथ कार में मौजूद अन्य लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे, हालांकि गाड़ी काफी क्षतिग्रस्त हो गई।
जन्मदिन के अवसर पर हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अपने जन्मदिन के अवसर पर मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे थे। उन्होंने दिन की शुरुआत महामाया मंदिर में पूजा-अर्चना से की थी।
वापसी के दौरान उनकी कार ट्रक से टकरा गई, लेकिन मंत्री को किसी प्रकार की चोट नहीं आई।
गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त
हादसे के बाद गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मंत्री जायसवाल की सुरक्षा को देखते हुए तुरंत बचाव व्यवस्था की गई। घटना स्थल पर आसपास मौजूद लोग और पुलिस ने स्थिति को संभाला।
मंत्री सुरक्षित, कोई चोट नहीं
इस दुर्घटना में सबसे बड़ी राहत यह रही कि मंत्री और कार में मौजूद अन्य लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे। गाड़ी क्षतिग्रस्त होने के बावजूद किसी तरह का बड़ा हादसा टल गया।



