सनसनीखेज ब्रेकिंग: पिता ने पहले 2 बेटों को काट डाला, फिर पत्नी-बेटियों संग लगाई आग.. 6 मरे! वजह सुनकर पकड़ लेंगे सर

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक ग्रामीण ने खेत में काम करने से मना करने पर दो किशोरों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद गुस्से में आकर आरोपी ने अपने परिवार सहित खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। इस घटना में कुल छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार मवेशी भी जिंदा जल गए।
खेत में लहसुन की बोवाई से मना करने पर हमला
निंदुनपुरवा टेपरहा गांव निवासी विजय कुमार खेती-बाड़ी और पशुपालन करता था। बुधवार सुबह उसने गांव के किशोर सूरज यादव (14) पुत्र लच्छी राम और सनी वर्मा (13) पुत्र ओमप्रकाश को खेत में लहसुन बोने के लिए बुलवाया। दोनों किशोरों ने नवरात्र का अंतिम दिन होने और घर पर अधिक काम होने की वजह से खेत जाने से मना कर दिया।
इसी बात पर विजय कुमार इतना गुस्से में आ गया कि उसने धारदार हथियार से दोनों किशोरों पर हमला कर उनकी मौके पर ही हत्या कर दी।
परिवार सहित कमरे में लगाई आग
किशोरों की हत्या के बाद विजय कुमार ने खुद को, अपनी पत्नी और दो बेटियों को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसने कमरे में आग लगा दी। कुछ ही देर में आग इतनी भयानक हो गई कि चीख-पुकार के बीच चारों की मौके पर ही मौत हो गई।
गांव में अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड
गांववालों ने जब चीख-पुकार सुनी तो मौके की ओर दौड़े। लेकिन आंगन में पहले से ही दो किशोरों के खून से सने शव देखकर लोगों के होश उड़ गए। वहीं कमरे से आग की लपटों और चीखों की आवाज आ रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कमरे से विजय, उसकी पत्नी और दो बेटियों के शव बरामद किए गए। साथ ही चार मवेशियों की भी झुलसकर मौत हो गई।
प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे
रामगांव थानाध्यक्ष ने बताया कि सूरज यादव और सनी वर्मा की धारदार हथियार से हत्या की गई थी। कमरे से विजय कुमार, उसकी पत्नी और दो बेटियों के शव बरामद हुए हैं।
उपजिलाधिकारी सदर पूजा चौधरी और पुलिस क्षेत्राधिकारी महसी भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।



