आ गई 2025 में भारत के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट, देश की 50% GDP इनकी जेब में, कई चौंकाने वाले नए नाम शामिल!

India Wealth News: एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 जारी हो गई है। इस लिस्ट में भारत के अरबपतियों की कुल संपत्ति 167 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है, जो देश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का लगभग आधा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एक बार फिर भारत के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल किया है।
भारत में अरबपतियों की संख्या में तेज़ वृद्धि
हुरुन रिच लिस्ट के मुताबिक, भारत में अब 350 से अधिक अरबपति हो गए हैं। पिछले 13 साल में यह संख्या लगभग 6 गुना बढ़ी है। इसमें 74% नए अरबपतियों ने जीरो से शुरुआत कर खुद को देश के टॉप अमीरों में शामिल किया।
टॉप-3 अमीरों की रैंकिंग
-
मुकेश अंबानी और परिवार: 9.55 लाख करोड़ रुपये
-
गौतम अडानी एंड फैमिली: 8.15 लाख करोड़ रुपये
-
रोशनी नादर मल्होत्रा: 2.84 लाख करोड़ रुपये (भारत की सबसे अमीर महिला)
शाहरुख खान की पहली एंट्री
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान पहली बार अरबपतियों की इस लिस्ट में शामिल हुए हैं। उनकी संपत्ति 12,490 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा, 31 साल के अरविंद श्रीनिवास सबसे युवा अरबपति बने हैं, जिनकी नेटवर्थ 21,190 करोड़ रुपये है।
अमीरों का केंद्र मुंबई
इस लिस्ट के अनुसार, भारत के सबसे अमीर लोग ज्यादातर मुंबई (451 अरबपति) में रहते हैं, इसके बाद नई दिल्ली (223) और बेंगलुरु (116) का नंबर है। बिजनेस सेक्टर की बात करें तो फार्मास्यूटिकल्स सेक्टर में सबसे ज्यादा अमीर (137) हैं।
महिलाओं और सेल्फ-मेड उद्यमियों का दबदबा
इस लिस्ट में 101 महिलाएं शामिल हैं, जिनमें 26 अरबपति हैं। कुल मिलाकर 66% सेल्फ-मेड अमीर बने हैं। इस साल नीरज बजाज एंड फैमिली की संपत्ति में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है, 69,875 करोड़ रुपये बढ़कर 2.33 लाख करोड़ रुपये हो गई है।



